आगरालीक्स …Agra News: डायोसिस आफ आगरा के कोषाध्यक्ष और सचिव ने पद छोड़ा, डायोसिस के बिशप पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आगरा में जांच को पहुंची टीम, डायोसिस के यूपी और उत्तराखंड में 67 स्कूल हैं।
डायोसिस आफ आगरा के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 27 जिलों में 67 स्कूल हैं। इसी साल 14 अप्रैल को सादाबाद, हाथरस के रहने वाले जुगेंद्र सिंह ने हरीपर्वत थाने में डायोसिस आफ आगरा के बिशप बीके नायक और दो अज्ञात के खिलाफ थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था, आरोप लगाए थे कि अवैध तरीके से धन लेकर पैतृक जिले ओडिशा में निजी प्रयोजन के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद बिशप को हटा दिया गया था और दिल्ली के बिशप राइट रेव पाल स्वरूप को एपिस्कोपल कमिश्नर नियुक्त किया है। जबकि बिशप बीके नायक को होईकोर्ट से अरेस्टिंग के खिलाफ स्टे मिला हुआ है।
सिनोड द्वारा की जा रही जांच
देश भर में 27 डायोसिस हैं, दिल्ली स्थित सर्वोच्च संस्था सिनोड डायोसिस पर निगरानी रखती है। सिनोड द्वारा गठित गुजरात, दिल्ली, राजस्थान व कोलकाता के चार सदस्यों की टीम जांच के लिए आगरा में है, यह टीम आरोपों की जांच कर रही है।
कोषाध्यक्ष और सचिव ने पद छोड़ा
टीम आगरा में जांच कर रही है इसी दौरान डायोसिस आफ आगरा के कोषाध्यक्ष आशीष पाल हाबिल ये सेंट पाल चर्च कॉलेज के प्रिंसिपल हैं उन्होंने कोषाध्यक्ष का पद छोड़ दिया इसके साथ ही सचिव अविनाश चंद्र ने भी पद छोड़ दिया है। इनकी जगह डायोसिस आफ आगरा के सचिव का अतिरिक्त प्रभार शेरवुड कॉलेज नैनीताल के प्रिंसिपल आकाश दीप संधू को दिया गया है। वहीं, कासगंज के हिमांशु लायल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। डायोसिस आफ आगरा के सचिव आकाश दीप संधू का मीडिया से कहना है कि दोनों पदाधिकारियों ने स्वेच्छा से पद छोड़ा है। जबकि आशीश पाल हाबिल का मीडिया से कहना है कि स्वेच्छा से पद छोड़ा है मामला आर्थिक गबन का है, आशा है कि पद छोड़ने का बाद कोई भी तथ्य छिन्न भिन्न नहीं होगा।