आगरालीक्स…Agra News: यातायात अलर्ट, हरीपर्वत से मदिया कटरा मार्ग 15 जून तक बंद, नहीं निकलेंगे कोई वाहन। ( Agra Live News: Hariparwat Madiya Katara road close till 15 June for CM grid road )
नगर निगम द्वारा हरीपर्वत से मदिया कटरा पुल तक सीएम ग्रिड से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, हरीपर्वत चौराहे से मदिया कटरा मार्ग रवि वूमेंन्स हॉस्पिटल और राजा की मंडी स्टेशन मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य होना है। गर्मियों में स्कूलों की भी छुटटी हो गई है, ऐसे में अब सीएम ग्रिेड से सड़क निर्माण का काम शुरू किया जा रहा है।
15 जून तक यातायात रहेगा बंद
नगर निगम के मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि हरीपर्वत चौराहे से रवि वूमेन्स हॉस्पिटल और राजा की मंडी रेलवे स्टेशन तक सड़क निर्माण का कार्य होगा, इसके चलते 15 जून तक हरीपर्वत से मदिया कटरा मार्ग बंद रहेगा इसके लिए पुलिस उपायुक्त यातायात से भी अनुमति ले ली गई है।
यहां से होकर गुजरेंगे वाहन
सेंट जोंस कॉलेज से लोहा मंडी होते हुए वाहन जाएंगे
स्पीड कलर लैब के सामने से होते हुए आरबीएस कॉलेज मार्ग की तरफ से वाहन मदिया कटरा मार्ग पर जाएंगे