आगरालीक्स…आगरा में डीएम ने ताज ईस्ट गेट से ताजमहल मेट्रो स्टेशन तक की मेट्रो से सफर. व्यवस्थाओं का लिया जायजा. जून 2026 तक शुरू होगा आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन
जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा आगरा मेट्रो रेल परियोजना के परिचालित एवं निर्माणाधीन सेक्शनों का निरीक्षण किया गया। डीएम द्वारा ताज ईस्ट गेट मेट्रो स्टेशन का भ्रमण किया गया, जहां उन्होंने परिचालित स्टेशन की विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मेट्रो स्टाफ के साथ संवाद स्थापित किया. इसके बाद उन्होंने मेट्रो ट्रेन द्वारा ताजमहल मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की एवं स्टेशन पर उतरकर भूमिगत स्टेशन का ग्राउंड लेवल से कॉन्कोर्स एवं प्लेटफॉर्म स्तर तक विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परिचालित सेक्शन की विभिन्न तकनीकी विशेषताओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की.इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा Dr. Ambedkar Chowk Metro Station का निरीक्षण किया गया तथा स्टेशन परिसर से आगरा किला स्मारक के समक्ष ग्राउंड लेवल क्षेत्र का अवलोकन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आधिकारिक वाहन से निर्माणाधीन आगरा कॉलेज मेट्रो स्टेशन का भ्रमण किया गया, जिसे जून 2026 तक यात्री सेवाओं हेतु प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है. निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर प्रगति पर चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा परियोजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया.
निरीक्षण समापन उपरांत जिलाधिकारी द्वारा आगरा मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता की सराहना की गई. निरीक्षण के दौरान उनके साथ अरविन्द कुमार राय (परियोजना निदेशक/आगरा), संजय अग्रवाल (एजीएम/सिविल ट्रैक एवं ओएंडएम), उमंग कुमार (एजीएम/इलेक्ट्रिकल-ओएंडएम), सुधीर कुमार (जेजीएम/सिविल/प्रोजेक्ट), आशीष अग्रवाल (डीजीएम/ऑपरेशन्स) एवं राहुल राय (डीजीएम/सिविल/प्रोजेक्ट) उपस्थित रहे।