Friday , 17 July 2026
Home बिगलीक्स Shocking, Four people, including a woman and her two sons, arrested with drugs worth crores in Agra…#agranews
बिगलीक्स

Shocking, Four people, including a woman and her two sons, arrested with drugs worth crores in Agra…#agranews

196

आगरालीक्स…शॉकिंग, आगरा में करोड़ों का विदेशी ओजी गांजा और एमडीएमए बरामद. सिकंदरा क्षेत्र में चल रहा था ड्रग्स का रैकेट. महिला और उसके दो बेटे सहित चार अरेस्ट

एसटीएफ की आगरा इकाई को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ ने सिकंदरा क्षेत्र से नशे की तस्करी का कारोबार कर रहे चार आरोपियों को अरेस्ट किया है. इसमें महिला और उसके दो बेटे भी शामिल है. इनके पास से एसटीएफ ने 1.0645 किलोग्राम ओजी गांजा और 147 ग्राम एमडीएमए ड्रग जब्त की है. बरामद मादक पदार्थ का कुल मूल्य 1.22 करोड़ रुपये आंका गया है. इस पूरे नेटवर्क का तार कैलिफोर्निया, दिल्ली, हरियाणा और थाईलैंड तक जुड़ा मिला है.

पूरा परिवार ड्रग तस्कर
27 मई को थाना सिकंदरा पुलिस को सूचना मिली कि जितेंद्र प्रजापति उर्फ जीतू नाम का युवक अपने साथी बबलू शर्मा के साथ दिल्ली से विदेशी ओजी गांजा और एमडीएमए लेकर आया है. ये सभी सिकंदरा थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलनोनी के पास एक किराए के मकान में है. इसको गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ आगरा की टीम ने एएनटीएफ यूनिट आगरा जोन और थाना सिकंदरा पुलिस के साथ रात को ​बताए गए मकान पर छापा मारा. पुलिस ने यहां से चार तस्करोें को अरेस्ट किया है जिसमें एक महिला भी शामिल है.

पूरा परिवार ड्रग तस्करी में
पकड़े गए चारों तस्करों में महिला नन्ही देवी पत्नी रूप किशोर और उसके दो बेटे जितेंद्र प्रजापति उर्फ जीतू व प्रेम कुमार प्रजापति है. इनके साथ ही एक आरोपी बबलू शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा को भी अरेस्ट किया गया है. ये सभी वृंदावन मथुरा के रहने वाले हैं. पूछताछ में जितेंद्र ने बताया कि उसकी मां नन्हीं देवी तीन चार सालों से गांजा और अन्य नशीले पदार्थें की तस्करी और सप्लाई का काम कर रही थी. जितेंद्र ने बताया कि इस तस्करी में उसका जीजा सौरभ भी शामिल था लेकिन उसकी सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई. इसके बाद जितेंद्र ने अपने भाई पेम कुमार को शामिल कर लिया और मां के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार को संभालने लगा. बाद में उसने अपने पड़ोसी बबलू शर्मा को भी इस गैंग में शामिल कर लिया.

चार दिन पहले लिया था किराये पर कमरा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने चार दिन पहले ही शिवपुरी में एक मकान किराये पर लिया था औ यहां से तस्करी को अंजाम दिया जा रहा था. जितेंद्र और बबलू दिल्ली जाकर कुशाग्र नाम के व्यक्ति से ओजी गांजा और एमडीएमए लेकर आए थे. पुलिस ने जब यहां छापा मारा तो आरोपी नशे की पुड़िया तैयार कर रहे थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: FIR lodge against Wife & three others

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा में पत्नी ने अपने पति को नामर्द कहते...

बिगलीक्स

Agra News Live: DBRAU, Agra LLM & Bed Exam Form filling start

आगरालीक्स …आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में एलएलएम और एमएड के...

बिगलीक्स

Agra News Live: Two real estate projects in Noida of an Agra builder have been issued attachment notices

आगरालीक्स आगरा के बिल्डर की रियल एस्टेट प्रोजेक्ट में फ्लैट और प्लाट...

बिगलीक्स

Agra News Live: School Van drivers on strike in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में स्कूल वैन चालकों की हड़ताल, अभिभावकों को...

error: Content is protected !!