Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

15

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा है, दूर से ही दिख जाएगा ‘शादी वाला घर’, डिजाइनर बोर्ड से लेकर रंग-बिरंगे शिफॉन के दुपट्टों तक मेहमानों को इमोशनली अटैच कर रहे मेजबान

आगरा में शादियों का सीजन चल रहा है। शादी वाले घरों में इतने काम होते हैं कि तैयारियां कई महीने पहले शुरू हो जाती हैं। एक काम ऐसा भी है जो ऐन मौके पर किया जाता है और घरों की रौनक बढ़ाने के लिए जरूरी है। घर की सजावट। रंग बिरंगी लाइटों और फूलों की सजावट के अलावा नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ‘शादी वाला घर’। इसमें है आर्टिफिशियल फूलों की झालरें, प्लेन साड़ी के दुपट्टे, डिजाइनर मटके, वेलकम बोर्ड, ग्लिटर पेपर शीट, मिनी लालटेन और पेपर बाल लैंप।

‘शादी वाला घर’ बोर्ड न केवल मेहमानों को सही घर तक पहुंचने में मदद करता है, बल्कि पूरे माहौल को उत्सवमय बना देता है। खासकर हल्दी और मेहंदी जैसी रस्मों के दौरान इन आकर्षक हैंगिंग बोर्ड्स की मांग बढ़ गई है।

आगरा के बाजारों में इन दिनों शादी से जुड़े सजावटी सामान की भरमार है। शहर के प्रमुख बाजार में दूल्हा-दुल्हन के नाम वाले कस्टमाइज बोर्ड, ‘डोली सजने वाली है’ और ‘दुल्हनिया आने वाली है’ जैसे संदेशों वाले डिजाइन खूब बिक रहे हैं। इनमें ‘शादी वाला घर’ डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में है।

घरों की सजावट के इस नए ट्रेंड में साड़ी या दुपट्टे से भी घर की और मुख्य दरवाजों की सजावट की जा रही है। सड़क पर आते—जाते आपको ऐसे कई घर दिख जाएंगे, जिन्हें देखते ही समझ आ जाएगा कि इस घर में शादी है। रंग-बिरंगे शिफॉन के ये दुपट्टे घर को काफी खूबसूरत लुक देते हैं।

वहीं अब रंग-बिरंगे फूलों से घर के मेन एंट्रेंस से लेकर छत तक की सजावट की जाती है। असली फूल कुछ दिन में ही मुरझा जाते हैं, इसलिए आर्टिफिशियल फूलों, आर्टिफिशियल झालरों का इस्तेमाल अधिक हो रहा है।

मेहमानों के स्वागत के लिए जगह-जगह फूलों की टोकरी, मिनी लालटेन, गुब्बारे, पेपर बॉल लैम्प और सिल्वर-गोल्डन गारलेंड, मेजबान फंक्शन वाली जगह पर लगा रहे हैं जो एलिगेंट और एथनिक लुक देता है।

शादी का घर जगमगता हुआ ही अच्छा लगता है। पहले लोग छत, गेट और सीढ़ियों पर झालरों की ल​ड़ी टांगते थे मगर अब बालकनी को सुंदर बनाने के लिए छोटी-छोटी बीड्स वाली लाइट यूज की जा रही हैंं। घर में पौधे हैं, गार्डन है या आस-पास पेड़ हैं, तो उन्हें लाइट्स से सजाना भी चलन में है।

घर को अंदर से सजाने के लिए लोग घर में फोटो वॉल बनवा रहे हैं। इसमें पुरानी यादों से जुड़े फोटो, परिवार के सदस्यों की फोटो कोलाज बनाकर किसी एक दीवार पर क्रिएटिव तरह से सजाई जाती है।फोटोज को ग्लिटर पेपर शीट्स में पेस्ट करके फोटो हैंगिग भी बनाई जाती हैं। शादी वाले घर में फोटो गैलरी इमोशनली अटैच करने वाली होती है। शादी वाले घर में रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए रंगोली भी शादी वाले घर की सजावट का अहम हिस्सा है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Child Helpline Stops Child Marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 16 साल की लड़की की शादी हो रही थी. रस्में...

आगरा

Agra Live News: Earth Day Celebrated at St. Peter’s, Agra; ‘Go Green’ Message Conveyed Through Poster Competition…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में मनाया पृथ्वी दिवस. पोस्टर प्रतियोगिता में पेड़...

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

error: Content is protected !!