आगरालीक्स …Agra News: आगरा में करोड़ों की नकली दवा सिंडिकेट में ईडी कसेगा शिकंजा, पुडुचेरी से आगरा सप्लाई हुईं थी करोड़ों की दवाएं, छापे के दौरान एक करोड़ की रिश्चत देने के प्रयास में दवा कारोबारी को किया गया था अरेस्ट। ( Agra Live News: ED to crack down multi crore fake drug syndicate in Agra)
आगरा में पिछले साल 22 अगस्त को स्पेशल टास्क फोर्स और औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा दवा बाजार में हे मां मेडिको के साथ ही बंसल मेडिकल एजेंसी सहित दवा की थोक दुकानों पर छापे मारे थे। इन दुकानों पर पुडुचेरी की मीनाक्षी फार्मा, अमन फार्मा द्वारा सप्लाई की जा रहीं ब्रांडेड कंपनियों की दवा जब्त की थीं। दवा कंपनियों ने इन दवाओं के नकली होने का दावा किया था, 28 नमूने लेने के साथ ही करोड़ों की दवाएं जब्त की थी। हालांकि, 28 में से 27 दवाओं के नमूने पास हो गए थे। वहीं, छापे के दौरान हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल को टीम को एक करोड़ रिश्वत देने के प्रयास के आरोप में अरेस्ट किया गया था।
ईडी ने मांगा कार्रवाई का ब्योरा
इस मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशाालय ने आगरा पुलिस से नकली दवा सिंडिकेट पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है। इस मामले में दर्ज किए गए मुकदमे, अरेस्ट किए गए आरोपी, आगे क्या कार्रवाई की गई, कितनों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं यह रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस ने रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया है।
औषधि विभाग द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे
हे मां मेडिको, मोती कटरा, आगरा, संचालक हिमांशु अग्रवाल
श्री राधे मेडिकल एजेंसी, मोती कटरा, आगरा संचालक दिलीप सिंघल
बंसल मेडिकल एजेंसी, गोगिया मार्केट, एमएसवी मेडि प्वाइंट, हास्पिटल रोड और ताज मेडिको, मुबारक महल के संचालक संजय बंसल, भाई मुकेश बंसल और भतीजा सोहिल बंसल
न्यू बाबा फार्मा, लखनऊ, संचालक विक्की कुमार
पार्वती ट्रेडर्स, लखनऊ, संचालक, सुभाष कुमार
श्री अमान फार्मा, पुडुचेरी, संचालक ए राजा
मीनाक्षी फार्मा, पुडुचेरी, एके राना
परम हाउस, पुडुचेरी, ए राजा