आगरालीक्स Agra News: आगरा में एडीए की सीमा में 98 नए गांव शामिल होंगे, इससे क्या फायदा होगा, जमीन के रेट से लेकर सुविधाएं और शहर का विस्तार, जानें पूरा ब्योरा। ( Agra Live News: Proposal to include 98 new villages in ADA)
आगरा विकास प्राधिकरण शहर की सीमा में 98 नए गांव शामिल करने जा रहा है इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। यह प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा इसके बाद प्रस्ताव को शासन से मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलते ही एडीए नए गांवों में सीमा विस्तार शुरू कर देगा।
168 गांव हो चुके हैं एडीए की सीमा में शामिल
एडीए द्वारा लगातार गांवों को शहर की सीमा में शामिल किया जा रहा है, डेढ़ साल पहले 168 गांवों को सीमा में शामिल किया गया था। एडीए की सीमा में शामिल होने के बाद इन गांवों में निर्माण कार्य के लिए एडीए से मानचित्र पास करना होगा, अभी तक इन गांवों में ग्राम पंचायत से मानचित्र स्वीक्रत हो जाता था। अब 98 नए गांवों को सीमा में शामिल किया जा रहा है। वहीं, 33 गांवों को एडीए की सीमा से बाहर किया जा रहा है, ये गांवा यमुना विकास प्राधिकरण में आ चुके हैं या नगर निगम का हिस्सा हैं इन्हें एडीए अपनी सीमा में शामिल नहीं करेगा। एडीए उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली का कहना है कि एडीए के सीमा विस्तार का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
एडीए में शामिल होने से ये मिलेंगी सुविधाएं
सड़क, सीवर, पार्क और स्ट्रीट लाइट की सुविधा मिलेगी
एडीए की सीमा में आने से प्रोपर्टी के रेट बढ़ जाएंगे
एडीए से मानचित्र पास कराए बिना निर्माण नहीं हो सकेगा
इन क्षेत्रों के गांव होंगे शामिल
आगरा दिल्ली हाईवे पर रुनकता तक
आगरा एत्मादपुर हाईवे पर एत्मादपुर तक
फतेहाबाद रोड पर शमसाबाद रोड तक
ग्वालियर रोड पर रोहता तक
जगनेर रोड पर अकोला तक
भरतपुर रोड पर अछनेरा तक
जयपुर रोड पर किरावली तक