आगरालीक्स..Agra News: आगरा में ई स्कूटी शोरूम में लगी भीषण आग, पॉश कॉलोनी स्थित शोरूम में आग खलबली मच गई। आस पास के लोग बाहर निकल आए। शोरूम भूतल पर है और पहली और दूसरी मंजिल पर मकान है। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ई स्कूटी जलकर स्वाह हो गई।
आगरा के कमला नगर शालीमार एन्क्लेव में तीन मंजिला मकान में भूतल पर दुकान हैं, इसमें ई स्कूटी का शोरूम है और पहले और दूसरे तल पर आवास है। मंगलवार दोपहर में शोरूम से आग की लपटें उठने लगी, आग की लपटें तेज होने पर आस पास के लोग निकल आए और आग पर काबू पाने में जुट गए। अग्निशामक यंत्र से भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। कुछ देर में ही दमकल की दो गाड़ियां आ गईं।