Tuesday , 28 April 2026
Home आगरा Agra Live News: The 23rd Samuhik Ekadashi Udyapan Ceremony Concludes in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: The 23rd Samuhik Ekadashi Udyapan Ceremony Concludes in Agra…#agranews

24

आगरालीक्स…आगरा में दान पूण्य के साथ 23वीं सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह का हुआ समापन. विभिन्न शहरों और राज्यों से भी पधारे यजमान…

श्री बाँके बिहारी सत्संग समिति(रजि.) द्वारा कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में आयोजित 23वाँ दो दिवसीय सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह आज मंगलवार को भव्यतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से युवा वर्ग में धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है। साथ ही बताया कि आगरा ही नहीं विभिन्न शहरों, राज्यों और विदेश से भी पधारे यजमानों ने उद्यापन कार्यक्रम संपन्न किये। शुभारंभ श्री बाँके बिहारी जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। संरक्षक रूपकिशोर बंसल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री प्रदीप कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष रामप्रकाश अग्रवाल और कुसम बंसल ने ब्राह्मणों और सभी अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन की जिम्मेदारी समिति के उप महामंत्री डॉ. रामानुज भारद्वाज ने संभाली। इसके बाद सुंदरकाण्ड का पाठ हुआ एवं आचार्य श्री सुभाष चन्द्र शास्त्री जी द्वारा व्यास पूजन पूरे विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

मुख्य संयोजक दीपेश अग्रवाल ने समारोह में उपस्थित जनसमूह को सनातन धर्म हेतु संकल्प लेने का अनुरोध करते हुए बच्चों को धर्म और संस्कार देने का आग्रह किया। उत्सव मंत्री सुमन शर्मा, प्रीति सिंह ने उद्यापन के दोनों दिन पूजा संबंधित व्यवस्थाएं संभाली तो वहीं सह-संयोजक अशोक बाबु गुप्ता, सुशील सिंह, रामसनेही अग्रवाल (देवांश कैटर्स), राकेश कुमार सिंघल, प्रभुदयाल सिंह, संदीप मित्तल, मनोज अग्रवाल, रमाकांत गुप्ता आदि ने अन्य व्यवस्थाओं को संभालते हुए सभी ब्राह्मणों और अतिथियों को भोज कराया। मीडिया प्रभारी रूपेश अग्रवाल और अंकित अग्रवाल ने बताया कि समिति का आगामी 24वाँ सामुहिक एकादशी उद्यापन 20 व 21 दिसम्बर 2026 को संपन्न कराने का निर्णय लिया गया है। इसके संदर्भ में समिति पदाधिकारी और महाराजा अग्रसेन सेवा सदन में संपर्क किया जा सकता है।

उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि समिति प्रति वर्ष केवल एकादशी उद्यापन ही नहीं बल्कि नवरात्र भंडारे, चाय वितरण खिचड़ी वितरण जैसे अन्य धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम निरंतर करती रहती है। समिति के एस बी मित्तल, अजय अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विकास बसंल (लड्डू भइया), गौरव बिंदल, संजीव अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अशोक (एल आई सी), नरेन्द्र अग्रवाल आदि सदस्यगणों ने उपस्थित रह कर आयोजन को सफल बनाया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Strict Directives Issued in Agra Regarding School Vehicles Lacking Fitness Certificates…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में स्कूली वाहनों को लेकर सख्त निर्देश. 6 महीने से फिटनेस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : In this series on entertainment, let’s discover some excellent films

आगरालीक्स…फिल्में जो किसी थैरेपी की तरह हैं, हो सकता है आपमें से...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Agra Readymade Garments Traders and Manufacturers Association has termed the India–New Zealand FTA a source of new opportunities for the textile industry.

आगरालीक्स…भारत–न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का स्वागत, आगरा रेडीमेड गारमेंट्स ट्रेडर्स एंड मैन्युफैक्चरर्स...

आगरा

Agra Live News: Crowds throng the fair at the GIC Ground in Agra….#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जीआईसी मैदान में लगे मेले में उमड़ी भीड़. रॉकस्टार करण...

error: Content is protected !!