आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा के स्काई टॉवर में लगी भीषण आग, आग की लपटें बेकाबू होने से मची अफरा तफरी
आगरा के संजय प्लेस स्थित स्काई टॉवर में पहली मंजिल पर कंप्यूटर लॅपटॉप का गोदाम है। शुक्रवार दोपहर में स्काई टॉवर की पहली मंजिल से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गई। आग की लपटों को देख स्थानीय व्यापारियों के साथ ही लोगों की भीड़ लग गई। पहली मंकिल पर स्थित दुकानों से लोग बाहर निकल आए। कुछ ही देर में कंप्यूटर और लैपटॉप के शोरूम से निकल रही लपटें बेकाबू होने लगी।
आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे दमकल कर्मी
आग की लपटें तेज होने पर स्थनीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी पहुंच गए, पहली मंजिल पर शोरूम होने के चलते नीचे से ही दमकल कर्मियों ने पानी से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कुछ ही देर में आग की लपटें शांत हो गईं लेकिन धुआं उठ रहा है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।