आगरालीक्स…आगरा में होटल के अंदर बॉयफ्रेंड का मर्डर. गर्लफ्रेंड साथ थी कमरे में. जांच में जुटी पुलिस
आगरा के इटौरा ककुआ में राजपथ होटल है। शुक्रवार को होटल में किरावली निवासी खिल्ला अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ पहुंचा, उन्होंने होटल में एक कमरा लिया और कमरे में चले गए। खिल्ला और उसकी गर्ल फ्रेंड में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, दोनों के बीच मारपीट हो गई। चीख पुकार मचने पर होटल कर्मी कमरे में पहुंचे।गर्ल फ्रेंड ने हथोड़े से वार कर की हत्या
चीख पुकार मचने पर होटल कर्मी कमरे में पहुंचे। होटल के कमरे में बिल्लो का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था उसके पास में ही उसकी गर्ल फ्रेंड बैठी हुई थी। डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती ने ही खिल्ला की हत्या की है, हथोड़े और धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है, युवती को अरेस्ट कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि बिल्लो के युवती से काफी समय से प्रेम संबंध थे, युवती शादीशुदा थी। हत्या क्यों की, इसकी पुलिस जांच कर रही है, युवती ने बिल्लो द्वारा ब्लैक मेल करने की बात कही है।