आगरालीक्स….Agra News: आगरा में रील और वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम, यूटयूब, एक्स पर पोस्ट करने बाद सात पुरुष और महिला दरोगा और एक सिपाही लाइन हाजिर। क्या जानते हैं वर्दी पहनकर पुलिस कर्मी द्वारा रील और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी 2023 का उल्लंघन है। ( Agra Live News: Five Male & Two Women Sub Inspector & one constable Linehazir for posting video on Social Media )
यूपी पुलिस के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी 2023 बनाई गई है। इसके तहत वर्दी पहनकर पुलिस कर्मी रील और वीडियो नहीं बना सकते हैं, ये वीडियो को सोशल मीडिया पर नहीं डाले जा सकते हैं। इसके बाद भी पुलिस कर्मी मूवी के गाने, एक्टिव करते हुए, अपने अलग अलग अंदाज में वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित करने के आदेश दिए थे जिनके द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो और रील डाले जा रहे थे।
इसके बाद पांच पुरुष दरोगा, दो महिला दरोगा और एक महिला सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है इनकी जांच भी कराई जा रही है।
इन्हें किया गया लाइन हाजिर
दरोगा अरविंद सिंह राठौर, दीपक चौधरी, रोहित सानेकर, प्रदीप कुमार, हिमांशु पांडे, स्वाति चौधरी, रानू भाटी, महिला सिपाही सुमन यादव