आगरालीक्स…आगरा में सोमवार को वीआईपी विजिट. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो परिवार के साथ करेंगे ताजमहल का दीदार. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने देखीं व्यवस्थाएं
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सोमवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आ रहे हैं. रूबियो परिवार के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे. ऐसे में उनके आगमन को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की एडवांए टीम उनके आगमन से पहले आगरा तीन बार आ चुकी हैं और इस दौरान टीम ने एयरपोर्ट से ताजमहल तक के पूरे रूट, पार्किंग, एंट्री प्वाइंट और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया. अमेरिकी अधिकारियों की ओर से ताजमहल को अस्थायी रूप से बंद रखने का सुझाव दिया गया था लेकिन नियमों का हवाला देते हुए इसे अस्वीकार कर दिया गया है. ये हैं कार्यक्रमसोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर विशेष विमान से खेरिया स्थित एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे. यहां से उनका काफिला सीधा ताजमहल जाएगा. सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर वह ताजमहल परिसर मे ंप्रवेश करेंगे और करीब एक घंटे तक ताजमहल का दीदार करेंगे. इसके बाद वह आगरा से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे. ताजमहल के अंदर उनके लिए विशेष प्रोटोकॉल लागू रहेगा.