Monday , 18 May 2026
Home आगरा Agra Live News: Registration for the remaining residential plots in Phases 1, 2, and 3 of Atalpuram Township has commenced…#agranews
आगरा

Agra Live News: Registration for the remaining residential plots in Phases 1, 2, and 3 of Atalpuram Township has commenced…#agranews

116

आगरालीक्स…आगरा की अटलपुरम टाउनशिप के फेस 1, 2 और 3 में अभी भी बाकी है आवासीय प्लॉट. आज से इनके लिए रजिस्ट्रेशन. जानें कितने हैं प्लॉट और कब तक कर सकते हैं आनलाइन आवेदन

आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही अटलपुरम टाउनशिप के फेस-1, फेस-2 एवं फेस-3 के अंतर्गत सृजित आवासीय भूखण्डों के आवंटन हेतु पूर्व में पंजीयन एवं आवंटन की कार्यवाही करायी गयी है। अटलपुरम टाउनशिप में आवंटन से अवशेष सृजित आवासीय भूखण्डों के पंजीकरण का शुभारंभ आज मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप द्वारा किया गया।

अटलपुरम टाउनशिप फेस-1, फेस-2 एवं फेस-3 के अन्तर्गत समस्त सेक्टरों के अन्तर्गत कुल 462 आवासीय भूखण्ड विभिन्न श्रेणियों के उपलब्ध है। उपलब्ध भूखण्डों के आवंटन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण / आवंटन की प्रक्रिया दिनांक 14.05.2025 से प्रारम्भ हो गयी है। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15.06 2026 है। योजना के भूखण्डों के आवंटन हेतु आवेदन आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के जनहित पोर्टल https://janhit.upda.in के साथ-साथ आगरा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra org.in पर भी पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा सकती है।

ये हैं प्लॉटस
ई.डब्ल्यू.एस. (40 वर्ग मी तक) – 19
एल.आई.जी. (41 से 50 वर्ग मी तक) – 12,
एम.आई.जी. 1 (51 से 75 वर्ग मी तक) – 16
एम.आई.जी.3 (101 से 150 वर्ग मी तक) – 46
एच.आई.जी (151 से 300 वर्ग मी तक) – 198
सुपर एच.आई.जी. (300 वर्ग मी से अधिक) – 171

ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी असुविधा/समस्या/सहायता हेतु सम्पर्क जानकारी हेतु आवेदक हेल्पलाइन नम्बर 0662-2510070 या 9084407890 पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इच्छुक आवेदक पंजीकरण/आवेदन करने हेतु प्राधिकरण कार्यालय स्थित जन सहायता केन्द्र पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से साय 05:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Garbha Sanskar and Maternity Home received a digital pulse wave machine as a donation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खतैना रोड पर संचालित गर्भ संस्कार एवं मेट​रनिटी होम को...

आगरा

Agra Live News: Goyal couple honoured for their service in New York…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की ओर से अमेरिका में भी गूँजा ‘हेलमेट लगाओ, जीवन बचाओ’...

आगरा

Agra Live News: Congress’s protest against petrol, diesel and cooking gas in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पेट्रोल—डीजल और रसोई गैस को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल...

आगरा

Agra Live News: Darshan of Thakur ji in his garden form at Shri Mathuradhish Mandir, Yamuna Kinara, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ठाकुर जी के बगीचा स्वरूप में हुए दर्शन, यमुना किनारा...

error: Content is protected !!