आगरालीक्स…आगरा की कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स एकेडमी में बुद्ध पूर्णिमा पर हुआ विशाल हवन अनुष्ठान. 6 पौधों को भी किया रोपण
आगरा की कुआं खेड़ा स्पोर्ट्स एकेडमी में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान विष्णु जी के नवे अवतार भगवान बुद्ध का ध्यान करते हुए विशाल हवन अनुष्ठान का आयोजन किया गया. इसमें अकादमी के संचालक, प्रशिक्षक गण एवं सभी खेल वीरों ने भगवान बुद्ध से अपनी एकेडमी एवं सभी खेल वीरों की पवित्रता, सकारात्मकता, बौद्धिक ऊर्जा, शारीरिक ऊर्जा, एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की. यज्ञ अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत अकादमी द्वारा 6 पौधों का भी रोपण किया गया.
कुआँ खेड़ा स्पोर्ट्स अकैडमी को आगरा की सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक्स एवं खो-खो का प्रशिक्षण देने वाली अकादमी मानी जाती है एवं अकादमी की महिला टीम को उत्तर प्रदेश खो-खो कि सर्वश्रेष्ठ टीम होने का खिताब हासिल है एवं इस अकादमी में 6 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक के लगभग 74 खिलाड़ी निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं. अकादमी संचालकों का मानना है कि सिर्फ अपना थोड़ा सा समय देकर अगर बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाया जा सकता है तो उसमें कोई हर्ज नहीं है अकादमी हमेशा अपने बच्चों के भविष्य को देखते हुए उचित फैसले एवं प्रशिक्षण देती रहती है एवं इसी प्रकार की धार्मिक अनुष्ठान एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता समय-समय पर अपने प्रांगण में आयोजित करवाती रहती है. इस अवसर पर पुष्पेंद्र यादव, माधव यादव, प्राची यादव, शिवानी यादव के द्वारा संभाली गई एवं यज्ञ अनुष्ठान गुरुजी आशुतोष शर्मा द्वारा संपन्न कराया गया.