आगरालीक्स…आगरा में कॉलगर्ल बताकर पत्नी के फोटो और वीडियो कर दिए वायरल. देखते ही महिला के उड़ गए होश. पति के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
आगरा में एक चौंकानेवाली खबर आई है. विवाद के बाद पति से अलग रह रही एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने कॉलगर्ल बताकर उसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं. परिचितों द्वारा जब इसकी जानकारी उसे हुई तो उसके होश उड़ गए. आरोपी पति के खिलाफ थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पति से अलग रह रही है महिला, चल रहा है केस
थाना रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी ताजगंज के बसई खुर्द में रहने वाले युवक से हुई थी. विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा. चार माह की गर्भवती होने पर उसे ससुरालियों ने घर से निकाल दिया. मायके में बेटी का जन्म हुआ. सुलह के प्रयास हुए लेकिन बात नहीं बनी. इस पर सितंबर 2025 में उसने पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया.