आगरालीक्स…आगरा में फिर रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी. हीटवेव का रेड अलर्ट. 46 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान…आज दिन में आसमान से बरसी आग
आगरा में एक बार फिर से गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के आसार जताए हैं और आगरा का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. दिन के साथ ही रात का तापमान भी बढ़ेगा.मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 13/05/26) 40.1
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 13/05/26) 24.5
Departure from Normal(oC) -0.9