Monday , 18 May 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Warning boards installed at ghats in Agra following the deaths of four children in the Yamuna River…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Warning boards installed at ghats in Agra following the deaths of four children in the Yamuna River…#agranews

97

आगरालीक्स…नदी में नहाना खतरनाक है…आगरा की यमुना में चार बच्चों की मौत के बाद घाटों पर लगे चेतावनी बोर्ड.. पुलिस ने की अपील

आगरा के बल्केश्वर मंदिर के सामने मंगलवार को चार बच्चों की डूबने से मौत् की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. हाल के समय में यमुना में डूबने से कई लोगों की मौत हुई है जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है. कुछ दिन पहले भी बल्केश्वर के दो बच्चों की यमुना में डूबने से मौत हुई थी. मंगलवार को भी छह बच्चे नहाने के लिए यमुना में गए थे जिनमें से चार की डूबने से मौत हुई है. ऐसे में घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं.

पुलिस ने की अपील
बुधवार को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देशन में एसीपी छत्ता एवं थाना प्रभारी कमलानगर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत बल्केश्वर स्थित पार्वती घाट, यमुना नदी किनारे सुरक्षा एवं जनजागरूकता हेतु चेतावनी संबंधी बोर्ड लगवाए गए. साथ ही नदी किनारे रहने वाले स्थानीय नागरिकों को जागरूक करते हुए बच्चों को नदी में स्नान न करने देने, नदी तट पर सतर्कता एवं आवश्यक सावधानियां बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई.

चार बच्चों की मौत ने झकझोरा
यमुना पार में फाउंड्री नगर स्थित विद्यापुरम के रहने वाले सौरभ की बेटी नित्या का जन्मदिन था, जन्मदिन मनाने के लिए उनके रिश्तेदार भी आए थे. मंगलवार दोपहर 11.30 बजे काजल अपने भाई विक्की और उनके रिश्तेदार मथुरा की रहने वाली 16 साल की रिया, सादाबाद के कुंजनपुर के रहने वाले 22 साल के कान्हा, 18 साल की महक और 13 साल का अंशु बल्केश्वर मंदिर के सामने यमुना में नहाने गए थे. यमुना में नहाते समय वे अंदर की तरफ जाने लगे, पानी अधिक होने पर एक के बाद एक युवक और यु​वतियां डूबने लगे, स्थानीय लोगों ने काजल और अंशु को बचा लिया लेकिन अन्य लोग डूब गए. यमुना में डूबने की सूचना पर स्थानीय लोग आ गए हैं. गोताखोर आ गए, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. डीसीपी सिटी के अनुसार, 06 बच्चों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पीएसी टीम की मदद से 05 बच्चों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें कान्हा, रिया व महक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है, काजल व अंशू को सुरक्षि​त निकाल लिया गया.

पांच घंटे बाद मिला विक्की का शव
रेस्क्यू टीम ने 11 साल के विक्की की तलाश के लिए सर्च आपरेशन शुरू किया. करीब पांच घंटे बाद विक्की का शव भी यमुना से बाहर निकाल लिया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : 10 Healthy Drinks for Summer That Can Protect You from Heatwaves

आगरालीक्स…पेट ही नहीं मूड़ भी रहे कूल! गर्मियों में ऐसे 10 हैल्दी...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Protest against the closure of the medicine market in Agra intensifies

आगरालीक्स…’हमारा प्रतिष्ठान खुला रहेगा…’, व्हाट्स एप पर भेजे गए मैसेज, पोस्टर भी...

टॉप न्यूज़

Firozabad News: The body of a 17-year-old graduate student was found in room…#firozabad

फिरोजाबादलीक्स…ग्रेजुएशन कर रहे 17 साल के छात्र का शव फंदे से लटका...

टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Agra Live News: Import curbs on silver bar, 2800 thousand ton Silver import in Agra & Mathura

नईदिल्लीलीक्स चांदी के आयात पर सख्ती, उच्च शुद्धता वाली सिल्वर बार सहित...

error: Content is protected !!