आगरालीक्स…आगरा के एसएन के अस्थि रोग विभाग में आधुनिक तकनीक Anterior Hip Approach से किया गया सफलतापूर्वक कूल्हे का अर्द्ध प्रत्यारोपण…दूसरे दिन ही चलने लगे मरीज
एसएन मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभाग में पहली बार Anterior Hip Approach से डा0 अमृत गोयल, आचार्य एवं विभागाध्यक्ष, अस्थि रोग विभाग एवं टीम द्वारा दो मरीज (65 वर्षीय एवं 70 वर्षीय मरीजों) के कूल्हे का सफल अर्द्ध प्रत्यारोपण किया गया। जोकि अस्थि रोग विभाग, सरोजिनी नायडू मेडिकल कालेज, आगरा के लिये महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस तकनीक से आपरेशन के बाद मरीजों को दूसरे दिन चला दिया गया।बता दें, कि Anterior Hip Approach तकनीक में आगे की ओर एक काफी छोटा चीरा MIS (Minimal Invasive Surgery) से मांसपेशीयों को भी कम क्षति पहुॅचाये कूल्हे का अर्द्र्ध प्रत्यारोपण किया जाता हैै। इस आधुनिक एवं मांसपेशियों को कम क्षति पहुॅचाने वाली तकनीक मरीजों के लिये काफी लाभदायक सिद्ध होती है। इस तकनीक से अर्द्ध प्रत्यारोपण करने पर मरीजों में आपरेशन के बाद दर्द कम होता है, जल्द चलने – फिरने में सहायता मिलती है, कूल्हा Dislocation का भी खतरा कम रहता है, मरीज जल्द अपने नियमित कार्यों को करने हेतु सक्षम होता है तथा रिकवरी अपेक्षाकृत तेजी से होती है।
विभागाध्यक्ष, अस्थि रोग विभाग द्वारा बताया गया कि इस आधुनिक तकनीक के उपयोग से विशेषकर वृद्ध मरीजों में कूल्हे के फ्रैक्चर के बाद शीघ्र पुनर्वास एवं जल्दी चलने-फिरने की क्षमता अत्यन्त आवश्यक होती है, जिसमें यह तकनीक अत्यन्त लाभकारी सिद्ध हो सकती है।