Thursday , 7 May 2026
Home आगरा Agra Live News: High Air Pollution and Road Dust in Sanjay Place; DM Directs Preparation of Action Plan…#agranews
आगरा

Agra Live News: High Air Pollution and Road Dust in Sanjay Place; DM Directs Preparation of Action Plan…#agranews

16

आगरालीक्स…आगरा के संजय प्लेस में अधिक वायु प्रदूषण और रोड डस्ट. डीएम के सामने रखी समस्या तो नगर निगम को मिले एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश…..भारी वाहनों को उत्तरी बाईपास से ही गुजारें…

जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला वृक्षारोपण समिति/जिला पर्यावरण समिति/जिला वेटलैंड समिति/ जिला गंगा समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट चैंबर में संपन्न हुई। बैठक में वेटलैंड संरक्षण, वृक्षारोपण,पर्यावरण संवर्धन, प्रदूषण संबंधी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में वायु गुणवत्ता की स्थित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें बताया गया कि माह अप्रैल के 30 दिनों में एक्यूआई का स्तर 200 से कम रहा जिसमें 30 दिन में 07 दिन गुड की श्रेणी में 23 दिन मॉडरेट श्रेणी में रहे। संजय पैलेस में अधिक वायु प्रदूषण व रोड डस्ट का का प्रकरण रखा गया जिसमें जिलाधिकारी ने नगर निगम को पार्किंग व ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हेतु एक्शन प्लान बनाने रोड डस्ट के स्रोत को समाप्त करने, रोड प्लांटेशन रख रखाव के निर्देश के साथ शहर के सभी प्रमुख मार्गों हेतु भी इसी प्रकार का एक्शन प्लान तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उत्तरी बाईपास से ही गुजारे हैवी मोटर वाहन
बैठक में शहर में हैवी मोटर व्हीकल ट्रक जिनका गंतव्य आगरा नहीं है उन्हें उत्तरी बाईपास,से गुजारने जिससे शहर में प्रदूषण के साथ ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार व दुर्घटना रोकी जा सकें का प्रकरण रखा गया जिलाधिकारी महोदय ने हैवी मोटर व्हीकल/ट्रक आदि को डायबर्ट करने हेतु पुलिस आयुक्त तथा अन्य संबंधित से पत्र व्यवहार के निर्देश दिए। बैठक में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन, वेजिटेबल,फ्लावर वेस्ट,कन्सट्रक्शन एण्ड डिमालिशन वेष्ट प्रबन्धन, हॉर्टिकल्चर वेस्ट हेतु सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया जिलाधिकारी ने हॉर्टिकल्चर वेस्ट हेतु नगर निगम को पार्कों में पिट्स बना कर कंपोस्ट बनाने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ रोग संस्थान व धांधुपुरा से होकर आने वाले अपशिष्ट जल का सीधे वन भूमि से होकर सीधे यमुना में मिलने के प्रकरण को उठाया गया जिसमें बताया गया कि जल निगम द्वारा एसटीपी बनाया जाना है जिसमें जालमा व जल निगम के बीच एमओयू हो गया है।

बैठक में एनजीटी नई दिल्ली में विचाराधीन वादों की समीक्षा कर संबंधित को उचित निर्देश दिए गए। बैठक में गंगा ग्राम समिति के अंतर्गत यमुना नदी पर आरती हेतु कैलाश मंदिर, यमुना किनारा, बल्केश्वर घाट आदि पर कार्य योजना बनाने को संबंधित को निर्देशित किया गया। बैठक में बताया गया कि"एक जनपद एक नदी योजना" के अंतर्गत पुनरोद्धार हेतु उटंगन नदी का चयन किया गया है, जिलाधिकारी ने संबंधित से अब तक की प्रगति तलब की तथा निर्देशित किया कि सर्व प्रथम नदी पुनरोद्धार हेतु राजस्व नक्शे में दर्ज सीमा के अनुसार चिन्हांकन कर नदी क्षेत्र में हुए अस्थाई, स्थाई अतिक्रमण को हटाने संबंधित तहसीलों से समन्वय कर लैंड रिकॉर्ड के अनुसार नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने तत्पश्चात डिटेल रिपोर्ट तैयार करने उक्त कार्य हेतु अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को नोडल के रूप में नामित करने के निर्देश दिए।

वृक्षारोपण महा अभियान की भी की समीक्षा
बैठक में जनपद में वृक्षारोपण महा अभियान की समीक्षा की गई जिसमें बताया गया कि वृक्षारोपण लक्ष्य-2026 के अंतर्गत कुल अनुमानित 5334914 वृक्षारोपण लक्ष्य है जिसमें 1900000 वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण तथा शेष अन्य विभागों को आवंटित किया गया है तथा बताया गया कि पौध जीवितता के दृष्टिगत मियांबाकी पद्धति पर वृक्षारोपण पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।जिलाधिकारी महोदय ने वृक्षारोपण अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य आवंटित किए गए,नगर निगम सहित नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, एवं विकास खंड स्तर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित विभागों को उक्त हेतु भूमि चिह्नित करने, समय से गड्ढा खुदान सुनिश्चित करने तदसंबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण महा अभियान में आम जन को भी प्रेरित कर सहभागिता कराने, हेतु नगर निगम के प्रत्येक जोनल ऑफिस स्तर पर अभियान शुभारंभ के 15 दिन पूर्व से ही स्व प्रेरणा से पौधरोपण करने वाले आमजन को वृक्षारोपण हेतु पौधे गोद देने उनका रजिस्टर में रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महोदय ने सभी समितियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा कहा कि जनपद को हरित एवं स्वच्छ बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
बैठक में सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह,अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला, एडीएम प्रशासन नगर श्री आजाद भगत सिंह, डीएफओ श्री राजेश कुमार, ,समिति सदस्य श्री केसी जैन, श्री दीपक ढल एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: On Mother’s Day, ‘She Will Inspire’ honored mothers and mothers-in-law…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मदर्स डे पर शी विल इंस्पायर ने मां और सासू...

आगरा

Obituaries of Agra on 7th May 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

आगरा

Agra Live News: The 9th Foundation Day of Shri Akrur Temple was celebrated in Agra with Havan-Pujan and a Deep Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भक्ति के रंग में सराबोर हुआ श्री अक्रूर मंदिर. छप्पन...

आगरा

Agra Live News: Case filed against SP leaders for protesting in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के आरोप में सपा नेताओं...

error: Content is protected !!