आगरालीक्स…आगरा में अभी कूल कूल रहेगा मई का महीना. आने वाले एक सप्ताह तक बादल बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार. जानें आज कितना रहा तापमान
आगरा में लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. मई का महीना अभी कूल कूल बना हुआ है. सुबह और शाम को चल रही तेज हवाओं और कभी कभी बारिश से मौसम सुहाना है. हालांकि दिन में धूप निकल रही है लेकिन हवाओं के कारण इसका प्रभाव ज्यादा नहीं है. इसका असर तापमान पर भी हुआ है.आईएमडी के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आने वाला सप्ताह भी गर्मी से राहत देने वाला होगा. बादल, तेज हवाएं और बूंदाबांदी के आसार हैं.
Past 24 Hours Weather DataMaximum Temp(oC) (Recorded. on 07/05/26) 32.8
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 07/05/26) 24.5
Departure from Normal(oC) -1.7