आगरालीक्स …Agra News: आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट ने फव्वारा दवा बाजार के साथ ही दयालबाग में दवा कारोबारी के घर पर मारा छापा, प्रिग्नेंसी में लगाए जाने वाला इंजेक्शन जब्त, मुकदमा दर्ज,। दवा कारोबारी के घर से टीम ने जब्त किया हॉस्पिटल सप्लाई नोट फोर सेल इंजेक्शन लिखा एंटी डी 300 इंजेक्शन, टीम को इंसुलिन सहित अन्य इंजेक्शन भी मिले हैं। टीम ने कारोबारी की थोक की दुकान से भी नमूने लिए हैं। ( Agra Live News: Hospital supply injection found in businessman house during drug department raid, FIR lodge )
आगरा में आयुक्त एफएसडीए डॉ. रोशन जैकब के निर्देशन में शुक्रवार को थोक दवा बाजार फव्वारा पर छापेमारी की, टीम को सूचना मिली कि नबाविया मार्केट स्थित ब्राइट फार्मा पर छापा मारा लेकिन दुकान बंद मिली। टीम ब्राइट फार्मा की संचालक राहुल बिहार दयालबाग निवासी रितिका पंजवानी, मनीष कुमार पंजवानी उर्फ सन्नी के घर पहुंची। ड्रग इंस्पेक्टर देशबंधु एवं देवयानी दुबे की तरफ से थाना न्यू आगरा में दर्ज कराए मुकदमे में आरोप लगाए हैं कि मनीष कुमार पंजवानी के घर से सरकारी अस्पताल में सप्लाई किए जाने वाले महंगे एटी डी 300 के इंजेक्शन जब्त किए गए हैं, इन इंजेक्शन पर हॉस्पिटल सप्लाई नोट फोर सेल लिखा हुआ था। इसके साथ ही इंजेक्शन सहित अन्य दवा भी मिलीं जिन्हें अधिक तापमान पर रखा गया था।
ब्राइट फार्मा से लिए पांच दवाओं के नमूने
टीम मनीष पंजवानी को लेकर नबाविया मार्केट स्थित ब्राइट फार्मा पर पहुंची, औषधि निरीक्षक परमेश कुमार द्विवेदी ने जांच की, फर्म पर 18 तरह की दवाएं मिलीं। टीम ने पांच दवाओं के नमूने लिए हैं। औषधि विभाग की कार्रवाई से खलबली मची हुई है।
जैन काम्प्लेक्स में मिला सैंपल की दवाओं का जखीरा
टीम की जांच में जैन काम्प्लेक्स में सैंपल की दवाओं का जखीरा भी मिला है, गोदाम में दवाएं मिलने के साथ ही गैलरी में भी सैंपल की दवाएं पड़ी हुईं थी। टीम दवाओं की जांच में जुटी हुई है।