Tuesday , 8 September 2026
Home स्पोर्ट्स Agra Live News: India’s first Hunter Field Target Shooting Championship kicks off in the ‘City of the Taj’…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra Live News: India’s first Hunter Field Target Shooting Championship kicks off in the ‘City of the Taj’…#agranews

223

आगरालीक्स..आगरा बना अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल का केंद्र…भारत की पहली हंटर फील्ड टारगेट शूटिंग चैंपियनशिप का ताजनगरी में आगाज. देशभर के 75 निशानेबाजों ने दिखाई प्रतिभा

भारत में पहली बार आयोजित की जा रही प्रथम आरएबीएसएआई ओपन नेशनल हंटर फील्ड टारगेट (एचएफटी) शूटिंग चैंपियनशिप का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को आगरा पब्लिक स्कूल, अरतौनी में हुआ। यह दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता देश में शूटिंग खेल के एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, एकाग्रता और सुरक्षित शूटिंग खेलों के प्रति रुचि विकसित करना है। इस ऐतिहासिक आयोजन का संचालन रिमफायर एंड एयर राइफल्स बेंचरेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया ट्रस्ट (आरएबीएसएआई) द्वारा किया जा रहा है। आरएबीएसएआई भारत की एकमात्र अधिकृत एवं मान्यता प्राप्त एचएफटी शूटिंग संस्था है, जो वर्ल्ड हंटर फील्ड टारगेट ऑर्गेनाइजेशन (डब्लूएचएफटीओ) से संबद्ध है।

आरएबीएसएआई के चेयरमैन रजत विज और अध्यक्ष हिना विज ने बताया कि भारत में पहली बार इस स्तर की हंटर फील्ड टारगेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के 75 निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि निशानेबाज को लक्ष्य की वास्तविक दूरी पहले से ज्ञात नहीं होती। प्रतियोगी को परिस्थितियों का आकलन करते हुए अपने अनुभव, एकाग्रता और तकनीकी कौशल के आधार पर लक्ष्य भेदना होता है। खिलाड़ी लेटकर, घुटनों के बल अथवा खड़े होकर बिना किसी सहारे के निशाना लगाते हैं। इस प्रतियोगिता में .177 कैलिबर एयर राइफल का उपयोग किया जाता है। यही चुनौती इस खेल को रोमांचक और अत्यंत कौशलपूर्ण बनाती है।

उन्होंने बताया कि हंटर फील्ड टारगेट (एचएफटी) यूरोप के सबसे लोकप्रिय शूटिंग खेलों में से एक है और अब इसका विस्तार भारत में भी तेजी से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता में वर्ल्ड हंटर फील्ड टारगेट ऑर्गेनाइजेशन (डब्लूएचएफटीओ) के अध्यक्ष जैकब विचर (चेक गणराज्य) विशेष रूप से उपस्थित हैं। वे प्रतियोगिता में रेंज ऑफिसर की महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रहे हैं तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रतियोगिता का संचालन सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ आगरा पब्लिक स्कूल ग्रुप के अध्यक्ष महेश चंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर कैसर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भवतेज सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जेएसबी मैच डायबोलो (चेक गणराज्य) आधिकारिक पैलेट पार्टनर तथा कैसर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड आधिकारिक उपकरण सहयोगी के रूप में जुड़े हैं।

उद्घाटन सत्र के बाद खिलाड़ियों ने पूरे दिन अभ्यास किया और विभिन्न दूरी एवं परिस्थितियों में लक्ष्य भेदन का अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। प्रतियोगिता के फील्ड मास्टर मधुकर यादव तथा वालंटियर पीयूष यादव सहित आयोजन टीम ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं का संचालन किया। आयोजकों ने बताया कि शनिवार को पूरे दिन विभिन्न मुकाबले आयोजित होंगे, जिसके बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से सम्मानित किया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

AISL 2026: A cricket tournament is set to take place among eight societies in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की 8 सोसाइटियों के बीच होने जा रहा है क्रिकेट टूर्नामेंट....

स्पोर्ट्स

Congratulations! India defeated Pakistan 5–3 in the Hockey World Cup

आगरालीक्स…बधाई हो, हॉकी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 5—3 से...

स्पोर्ट्स

UP T20 League Auction: Possibility of IPL auction in Agra in the future: Rajeev Shukla…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में यूपीटी20 के सफल आक्शन पर बोले बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला....

स्पोर्ट्स

UP T20 League 2026: Auction in Agra tomorrow; six franchises to bid on 250 players…#upnews

आगरालीक्स…आगरा में यूपी टी20 लीग के लिए ऑक्शन कल. छह फ्रेंचाइजी 250...

error: Content is protected !!