आगरालीक्स …Agra News: आईआईटी सहित देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस आज आयोजित की जा रही है। आईआईटी रुड़की द्वारा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है।
जेईई मेन्स में शीर्ष रैंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज रविवार यानी 17 मई को जेईई एडवांस आयोजित की जा रही है। परीक्षा दो पाली में होगी पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र पर डेढ़ घंटे पहले पहुंचना होगा।