आगरालीक्स…Agra News: आगरा के पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचला।
आगरा के पालीवाल पार्क में रविवार सुबह लोग टहलने गए तो मजार के पास एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देखा, चेहरे पर पत्थर से कई वार किए गए थे जिससे युवक की पहचान ना हो सके। युवक के हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।
हिमाचल में काम करता है युवक
युवक की शिनाख्त पालीवाल पार्क के पास स्थित बस्ती के रहने वाले शिवम के रूप में हुई है, पूछताछ में सामने आया है कि शिवम हिमाचल प्रदेश में एक फैक्ट्री में काम करता है और वह एक महीने पहले छुटटी लेकर आगरा आ गया था। एक महीने से वह आगरा में अपने घर पर था। शनिवार शाम को वह अपने घर से गया था इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला।
शराब के ठेके पर एक युवक के साथ देखा था शिवम
पुलिस जांच में सामने आया है कि शिवम को एक युवक के साथ शनिवार शाम को शराब के ठेके पर देखा गया था इसके बाद से शिवम का कोई पता नहीं चला, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।