आगरालीक्स…आगरा में शादी के चार महीने बाद ही देवर के प्यार में पागल पत्नी ने रोटी में मिलाई थी चूहे मारने की दवा…प्लान फेल हुआ तो देवर से करवाई हत्या…एक और खुलासा
आगरा के थाना सदर अंतर्गत सुल्तानपुरा में युवक की हत्या में गिरफ्तार किए गए देवर—भाभी के मामले में एक और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. शादी के चार महीने ही हुए थे और पत्नी खुशी देवर भोलू के साथ अपने पति अमित को मारने की 8 दिन पहले से प्लानिंग कर रही थी. इसके लिए खुशी अपने मायके से चूहे को मारने वाली दवा भी साथ लेकर आई थी और उसने अमित को देने वाली रोटी में उसे मिला भी दिया था लेकिन उस दिन घर में कुछ विवाद हो गया जिसके बाद अमित ने खाना नहीं गाया, जिससे उनका यह प्लान फेल हो गया. यह बात मृतक अमित के चचेरे भाई मनीष ने बताई जिसकी शादी भी 19 फरवरी को अमित के साथ खुशी की बहन वर्षा के साथ हई थी.17 जून को कर दी हत्या
इस प्लान के फेल होने के बाद खुशी ने देवर भोलू के साथ मिलकर पत्थर से कुचलकर अमित को मारने की साजिश रची और 17 जून को अमित की हत्या कर दी गई. हत्या करने के बाद उसका शव आगरा कैंट के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अमित के गले की हड्डी टूटी मिली थी और उसके सिर की चार हड्डियां भी पत्थर से हमला करने में चकनाचूर हो गई थीं.
मृतक अमित ने घटना के कुछ दिन पहले ही दोनों देवर भाभी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद घर में झगड़ा हुआ था. इसके बाद ही दोनों ने अमित को रासते से हटाने का प्लान बनाया. पहले चूहा कारने की दवा खिलाकर मारना चाहा लेकिन सफल न होने पर 17 जून को टॉयलेट करते समय पीछे से अमित के सिर पर भोलू ने पत्थर मार दिया और उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इन दोनों को जेल भेज दिया है.