Thursday , 3 September 2026
Home आगरा Agra Live News: Maa Pitambara Mahayajna in Agra was illuminated by the resonance of Vedic mantras and the divinity of sacred oblations…#agranews
आगरा

Agra Live News: Maa Pitambara Mahayajna in Agra was illuminated by the resonance of Vedic mantras and the divinity of sacred oblations…#agranews

154

आगरालीक्स…आगरा में वैदिक मंत्रों की गूंज और आहुतियों की दिव्यता से आलोकित हुआ मां पीतांबरा महायज्ञ. सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में भव्यता के साथ हुआ मां पीतांबरा देवी प्राकट्य दिवस

मां पीतांबरा देवी प्राकट्य दिवस एवं पंचम वार्षिक उत्सव के अंतर्गत सीताराम मंदिर, वजीरपुरा में आयोजित नवकुंडीय महायज्ञ ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्यता से भर दिया। वैदिक ऋचाओं और मंत्रोच्चार के बीच दी गई आहुतियों से ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सम्पूर्ण वातावरण देवी शक्ति के तेज से आलोकित हो उठा हो। महंत अनंत उपाध्याय द्वारा प्रातःकाल मां पीतांबरा का पंचामृत से अभिषेक, विधिवत पूजन एवं आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात यज्ञ मंडप में महंत अनंत उपाध्याय और पंडित मुकेश शर्मा के निर्देशन में नवकुंडीय हवन प्रारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर आहुति अर्पित की। सरसों का तेल, घी, हवन सामग्री और सुगंधित जड़ी-बूटियों की आहुतियों से उठती दिव्य सुगंध ने वातावरण को पवित्र और ऊर्जा से परिपूर्ण कर दिया।

महंत अनंत उपाध्याय ने यज्ञ की महत्ता बताते हुए कहा कि हवन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वातावरण की शुद्धि, सकारात्मक ऊर्जा के संचार और मानसिक शांति का एक प्रभावी माध्यम है। यज्ञ की प्रत्येक आहुति के साथ साधक अपने भीतर की नकारात्मकता का त्याग कर दिव्यता की ओर अग्रसर होता है। हवन के दौरान “स्वाहा” के साथ गूंजते मंत्रों ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। मान्यता है कि यज्ञ में दी गई आहुति सीधे देवताओं तक पहुंचती है और समस्त जनकल्याण की कामना को साकार करती है। हवन की पूर्ण आहुति के उपरांत भव्य आरती हुई जिसे श्याम मुरारी शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, दीनदयाल अग्रवाल, महंत अनंत उपाध्याय, महेश शर्मा एवं मनीष अग्रवाल द्वारा सामूहिक रूप से संपन्न किया गया। आरती के दौरान बैंड बाजों की मधुर धुनों और मां के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

उत्सव के अंतर्गत तीन पहर की आरती विशेष आकर्षण रही, जिसमें सुबह, दोपहर और रात्रि में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सायंकाल कन्या पूजन के साथ बालिकाओं का सम्मान किया गया और उन्हें प्रसाद एवं उपहार प्रदान किए गए। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर व्यवस्था पंकज शास्त्री,अरुण उपाध्याय, आयुष उपाध्याय, हनी ने संभाली। डॉ हरेंद्र गुप्ता, विजय, अमित पारीक, राजेंद्र गुप्ता, दीपक गुप्ता, शिप्रा गुप्ता, प्रशांत रस्तोगी, अशोक गोयल, दीपक अग्रवाल, डॉ. संजीव नेहरू, संजय चौहान, लक्ष्मण शर्मा, सूरज तिवारी,मनोज तिवारी, विक्रम सिंह, राजकुमार, कृष्णा मिठास, विनोद अग्रवाल, अरुण, सुरेंद्र शर्मा, आरपी तिवारी, राजपाल मिश्रा, सुनील पचौरी, अमरनाथ शर्मा, हेमंत दुबे, मोहित, सरिता सिंह, सुषमा अग्रवाल, लता उपाध्याय, वंदना उपाध्याय, नीतू शर्मा, लता अग्रवाल, प्रियंका मिठास, शिवालिका अग्रवाल, निशि नेहरू, प्रीति अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 3rd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: The sacred birth anniversary of Param Purush Puran Dhani Huzur Swamiji Maharaj will be celebrated at Dayalbagh on September 4, on the occasion of Janmashtami

आगरालीक्स…जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को दयालबाग में मनाया जाएगा परम पुरुष पूरन...

आगरा

Agra Metro: Metro services to ISBT in Agra could start by September 20; five new stations will be opened…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएसबीटी तक 20 सितंबर तक मेट्रो हो सकती है शुरू....

आगरा

Agra News: Mahalakshmi Temple, Balkeshwar Agra complex swayed to the bhajans of the Vallabha Band…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कान्हा के नाम की मेहंदी से रचे हाथ, वल्लभा बैंड...

error: Content is protected !!