आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी में शामिल होने आए परिवार का एक्सीडेंट, पिता पुत्र की मौत। एंबुलेंस की टक्कर से आटो के परखच्चे उड़े।
आगरा के सरदवन के रहने वाले नेमसिंह कुछ सालों से दिल्ली में रह रहे हैं। उनके परिवार में सरदवन में शादी थी, नेमसिंह अपने परिवार के साथ आटो से शादी समारोह में शामिल होने के सरदवन जा रहे थे । रविवार सुबह बिचपुरी क्षेत्र में शनिदेव मंदिर के पास आटो में एंबुलेंस ने टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि आटो के परखच्चे उड़ गए। चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए और आटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में पिता पुत्र की मौत
हादसे में 35 साल के नेमसिंह और 14 साल के उनके बेटे शिवम की मौत हो गई। जबकि कांता, निखिल और प्रशांत घायल हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।