आगरालीक्स …Agra News: आगरा के युवक ने ससुराल पहुंचकर पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली, युवक शादी में शामिल होने गया था ससुराल, युवक की मौत, पत्नी की हालत गंभीर। ( Agra Live News: Man open fire on Wife than killed himself )
आगरा के बरुअर के रहने वाले 31 साल के राघवेंद्र उम्र 31 साल की शादी भरतपुर के रूपवास की रहने वाली राधिका से चार साल पहले हुई थी, एक बेटा है। राधिका की चचेरी बहन की शादी थी इसके लिए वह अपने मायके रूपवास 30 अप्रैल को आ गई थी। एक मई यानी शुक्रवार को राघवेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा।
पत्नी के गोली मारने के बाद खुद को गोली मारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राघवेंद्र शुक्रवार दोपहर में ससुराल रूपवास पहुंचा, उस समय लग्न का कार्यक्रम चल रहा था। उसने पत्नी को बुलाया और कमरे में ले गया। वहां दोनों के बीच विवाद के बाद आवाज सुनकर परिजन आए, कमरे का गेट तोड़ा। वहां, राघवेंद्र का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था और राधिका के सीने में गोली लगने से खून बह रहा था राधिको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों का कहना है कि देसी कटटे से पहले राघवेंद्र ने राधिका के गोली मारी इसके बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस जांच में जुटी हुई है।