Saturday , 19 September 2026
Home हेल्थ Agra Live News: Midterm CME-2026 in Agra on May 17, neurology experts from across the country will gather…#agranews
हेल्थ

Agra Live News: Midterm CME-2026 in Agra on May 17, neurology experts from across the country will gather…#agranews

269

आगरालीक्स…आगरा में 17 मई को जुटेंगे देश के जाने माने न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ. रीढ़ और मस्तिष्क संबंधी जटिल रोगों के उपचार की नई तकनीक और अनुभव होंगे साझा..

वर्तमान समय में बदलती जीवनशैली, तनाव, अनियमित खानपान, मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं अन्य कारणों से स्ट्रोक, स्पाइन रोग एवं न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की घटनाओं में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। इन जटिल बीमारियों के आधुनिक एवं प्रभावी उपचार हेतु विशेषज्ञों के बीच नवीनतम वैज्ञानिक जानकारी का आदान-प्रदान अत्यंत आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड न्यूरोसाइंस सोसायटी एवं न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में 'भविष्य की ओर अग्रसर' थीम पर " मिडटर्म सीएमई 2026” का आयोजन 17 मई, रविवार सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक फतेहाबाद रोड स्थित होटल जेपी पैलेस में में किया जाएगा।

शुक्रवार शाम होटल पीएल पैलेस में पत्रकारों को सीएमई (सेमिनार) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. अरविंद अग्रवाल एवं आयोजन सचिव डॉ. विनय अग्रवाल ने सेमिनार के साइंटिफिक एजेंडे का ब्रोशर विमोचन कर जारी किया। उन्होंने बताया कि इस वैज्ञानिक सम्मेलन में आगरा, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, नोएडा, झाँसी, सैंफई, लखनऊ, प्रयागराज, फरीदाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली सहित देशभर के प्रतिष्ठित न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट एवं स्पाइन विशेषज्ञ भाग लेंगे।

इन बीमारियों पर होगी पैनल चर्चा
आयोजन समिति सदस्य डॉ. आलोक अग्रवाल और डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि विभिन्न सत्रों में स्ट्रोक, एंडोवास्कुलर न्यूरोसर्जरी, स्पाइन सर्जरी, ब्रेन ट्यूमर, मेनिन्जियोमा, डिमायलिनेटिंग रोग, एंडोस्कोपिक स्पाइन सर्जरी तथा क्रेनियोवर्टिब्रल जंक्शन सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं पैनल चर्चा आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह चिकित्सकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी मंच सिद्ध होगा तथा प्रदेश में न्यूरोसाइंस चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

युवा चिकित्सक होंगे लाभान्वित
आयोजन समिति सदस्य डॉ. मयंक बंसल, डॉ. मयंक अग्रवाल और डॉ. उद्भभव बंसल ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य न्यूरोसाइंस एवं स्पाइन सर्जरी के क्षेत्र में आधुनिक ज्ञान का आदान-प्रदान करना है। यह कार्यक्रम युवा चिकित्सकों को नवीनतम चिकित्सा तकनीकों से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सम्मेलन में देश के जाने माने विशेषज्ञ चिकित्सक नवीनतम तकनीकों, शोध एवं उपचार पद्धतियों पर अपने अनुभव साझा करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra News: Heartfelt tribute paid on the second death anniversary of Dr. Ved Bhardwaj, an international scientist specializing in leprosy research in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की...

हेल्थ

Agra Health News: SN Medical College Super Speciality Monday OPD Schedule

आगरालीक्स…आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में न्यूरो सर्जन, मधुमेह रोग विशेषज्ञ सहित...

हेल्थ

Agra News: Agra Ophthalmologists Alumni Association election 2026 result declare

आगरालीक्स…आगरा आप्थैल्मोलॉजिस्ट एलुमिनाई एसोसिएशन का रोचक चुनाव. अध्यक्ष बने डॉ. नरेंद्र शुक्ला,...

हेल्थ

Agra News: IMA elections in Agra on September 27; nominations to be filed by September 10…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आईएमए के चुनाव 27 सितंबर को. 10 सितंबर तक होंगे...

error: Content is protected !!