आगरालीक्स…आगरा में ओटीटी कंपनी के मैनेजर की मौत की गुत्थी उलझी. पोस्टमार्टम के बाद विसरा रखा गया सुरक्षित. महिला सहकर्मी के कमरे में हुई थी मौत…पुलिस कर रही जांच
ओटीटी में पाइरेसी रोकने वाली कंपनी के क्वालिटी मैनेजर 48 साल के गुरुग्राम के रहने वाले अशोक यादव शुक्रवार शाम को आगरा के फाइव स्टार होटल द ताज कन्वेंशन में अपनी महिला सहकर्मी और एक अन्य कर्मी के साथ पहुंचे। तीनों ने अलग अलग कमरे बुक किए। महिला सहकर्मी दूसरी मंजिल पर कमरे में थी, पुलिस के अनुसार, अशोक यादव शाम सात बजे महिला कर्मचारी के दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में गए।महिला कर्मी के चीखने चिल्लाने पर पहुंचे होटल के कर्मचारी
अशोक यादव शाम सात बजे महिला कर्मचारी के कमरे में पहुंच गए, यहां उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। महिला कर्मचारी ने शोर मचा दिया, होटल के कर्मचारी कमरे में पहुंच गए और अशोक यादव को पहले निजी अस्पताल ले गया वहां से एसएन रेफर कर दिया। एसएन में डॉक्टरों ने जांच के बाद म्रत घोषित कर दिया। पुलिस ने अशोक यादव के परिजनों का सूचना दे दी है। साथ ही महिला और उनके एक अन्य सहकर्मी को अभी आगरा ना छोड़ने के लिए कहा गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है जिसके बाद विसरा सुरक्षित रखा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.