आगरालीक्स…दर्दनाक. आगरा में कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पिता—पुत्र की मौत. फतेहाबाद क्षेत्र में हुआ हादसा. परिवार में कोहराम
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक एक्सीडेंट में बाइक सवार पिता—पुत्र की मौत हो गई. दोनों परिवार में हुई शादी के बाद बैंडबाजे वाले का भुगतान करने बाइक से जा रहे थे. रास्ते में कैंटर ने इनकी बाइ को जारेदार टक्कर मार दी. हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटे ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.ये है मामला
फतेहााबद के गांव मीटपुरा में शिवचरण उर्फ शिवा रहते हैं. शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने 12 साल के बेटे शिवम के साथ बाइक से वाजिदपुर की ओर जा रहे थे. हाल ही में परिवार में हुई शादी में बैंडबाजे का भुगतान करने जा रहे थे. पूठपुरा कल्यापुर के पास पीछे से आए एक कैंटर ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा शिवम बुरी तरह से घायल हो गया. सूचनाप पर पहुंची पुलिस ने घायल शिवर को आगरा की इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दोपहर बाद उसकी भी मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने हादसे में शामिल कैंटर को कब्जे में ले लिया है.