आगरालीक्स…Agra News: आगरा नगर निगम की पहल, नाली, सड़क, सफाई, हाउस टैक्स, स्ट्रीट लाइट की समस्या के लिए नगर निगम की टीम हर शुक्रवार को आठ वार्ड में जाएगी, जानें आज किस वार्ड में जा रही है टीम। मोहल्ला समाधान दिवस नगर निगम आपके द्वार के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य के अनुसार, शहर में 100 वार्ड हैं इन वार्डों में सीवर, पानी, नाली, सड़क, खरजें से लेकर तमाम तरह की समस्याएं हैं। इन लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम आना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं करना होगा। शुक्रवार को हर जोन के दो दो वार्ड सहित आठ वार्ड में नगर निगम की टीम जाएगी।
सुबह आठ से 12 बजे तक लगाएंगे शिविर
नगर निगम की टीम हर शुक्रवार को आठ वार्ड में सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक शिविर लगाएगी। इसमें अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे, समस्याओं का मौके पर भी समाधान कराया जाएगा। शिविर की शिकायतों का ब्योरा उसी दिन शाम को नगर आयुक्त को उपलब्ध कराया जाएगा। इन शिकायतों का पंजीकरण कराया जाएगा जिससे शिकायतों के समाधान की प्रगति को देखा जा सकेगा।
आज यहां लग रहा शिविर
वार्ड 91 बल्केश्वर
वार्ड 34 लॉयर्स कॉलोनी
वार्ड 45 कटरा फुलेल
वार्ड 39 नामनेर
वार्ड 83 राजा की मंडी
वार्ड 54 जयपुर हाउस
वार्ड 65 बेलनगंज
वार्ड 16 रतनपुरा