Thursday , 30 April 2026
Home आगरा Agra Live News: Narsimha Chaturdashi celebrated with deep devotion at the Shri Jagannath Temple in Agra…#agranews
आगरा

Agra Live News: Narsimha Chaturdashi celebrated with deep devotion at the Shri Jagannath Temple in Agra…#agranews

12

आगरालीक्स…आगरा के श्री जगन्नाथ मंदिर में भक्तिभाव से मनाया नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव. पाणकम व बारह अनाज के जल से किया भगवान का अभिषेक. श्रद्धालुओं ने नाटिका द्वारा प्रस्तुत की भक्त प्रह्लाद की कथा

भक्त और भगवान के प्रेम और भक्ति के अनूठे संगम का पर्व नरसिंह चतुर्दशी महामहोत्सव आज श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। नरसिंह भगवान के प्रिय पाणकम (गुड़ व दरक के रस) से अभिशेक किया गया। भक्त प्रह्लाद के साथ भगलान नरसिंह की आकर्षक झांकी के दर्शन कर हर भक्त भाव विबोर नजर आया। सुगंधित पुष्पों से सजाए गए मदिर में आरती के उपरान्त सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के भक्तों व बच्चों द्वारा नाटिका के माध्यम से भक्त प्रद्लाद की जन्म से लेकर भगवान नरसिंह से मिलने तक की सम्पूर्ण कथा का मनमोहक मंचन किया गया।

इस्कॉन मंदिर आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भक्तों के समक्ष भगवान नरसिंह की कथा का वर्णन करते हुए भक्त प्रह्लाद के दिव्य गुणों बताया। कहा भक्त प्रह्लाद की भक्ति ही थी जिसके कारण भागवान को उसकी रक्षा के लिए स्वमं प्रकट होना पड़ा। जो भक्त भगवान के प्रति शरणागत रहकर उन पर विश्वास करते हैं, हर परिस्थिति में उन भक्तों की रक्षा और सुरक्षा भगवान करते हैं। इसी विश्वास के साथ आज सैकड़ों भक्तों में भगवान नरसिंह का पूजन किया। भगवान नरसिंह के उग्र स्वरूप को सौम्यता में परिवर्तित करने के लिए भक्त प्रह्लाद व माता लक्ष्मी के साथ फूलों का श्रंगार किया गया। शरबत व पाणकम से अभिषेक किया गया। इसके साथ 12 प्रकार के अनाजों को जल में भिगोकर उनके जल से भी अभिषेक किया गया। शालिगराम जी का अभिषेक पंचगव्य व पंचामृत से किया गया। आरती के उपरान्त भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश अग्रवाल, अतिदि गौरांगी आदि उपस्थित थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: BJP burn effigy of Rahul Gandhi; Gopeshwar Mandal, Agra expresses outrage…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला. गोपेश्वर मंडल ने...

आगरा

Agra Live News: Rain accompanied by a storm in Agra. Trees and hoardings fell in several places….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आंधी—तूफान के साथ आई बारिश. कई जगह पेड़ और होर्डिंग...

आगरा

Agra Live News: Body of 9-Year-Old Girl Missing from Home Found in Drain…#agranews

फिरोजाबादलीक्स…सनसनीखेज, घर से लापता 9 साल की बच्ची की नाली में मिली...

आगरा

Agra Live News: Young Man Dies After Being Struck by Lightning in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में तेज आंधी और बारिश बनकर आई मौत. पेड़ के नीचे...

error: Content is protected !!