Saturday , 18 July 2026
Home आगरा Agra Live News: Nationwide shutdown by medicine dealers announced for May 20…#agranews
आगरा

Agra Live News: Nationwide shutdown by medicine dealers announced for May 20…#agranews

165

आगरालीक्स…आगरा में 20 मई को दवा विक्रेताओं का राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान. लेकिन आगरा रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन ने कहा—हम मरीजों को नहीं करेंगे निराश. 14 मई को करेंगे बैठक

आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट ने सरकार की अनदेखी के खिलाफ 20 मई 2026, बुधवार को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रेषित एक ज्ञापन में संगठन ने स्पष्ट किया है कि बार-बार के अनुरोधों के बावजूद, दवा व्यापार की गंभीर समस्याओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से देशभर के विक्रेताओं में भारी रोष है।

अवैध ई-फार्मेसी और जनस्वास्थ्य को खतरा
संगठन का आरोप है कि ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स नियमों की शिथिलता का लाभ उठा रहे हैं। बिना भौतिक सत्यापन के दवाओं की बिक्री से एक ही प्रिस्क्रिप्शन का बार-बार उपयोग हो रहा है। AI-आधारित फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिए एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाओं की अनियंत्रित उपलब्धता 'एंटी-माइक्रोबियल रेसिस्टेंस' जैसे बड़े खतरे को जन्म दे रही है। यह सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।

शोषणकारी मूल्य निर्धारण
संगठन का कहना है कि बड़े कॉरपोरेट संस्थान 'डीप डिस्काउंट' के जरिए बाजार का संतुलन बिगाड़ रहे हैं। जबकि आवश्यक दवाओं का मार्जिन सरकार द्वारा निर्धारित है, ये संस्थान अनुचित व्यापारिक प्रतिस्पर्धा पैदा कर रहे हैं। इससे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के छोटे केमिस्टों का अस्तित्व खतरे में है, जिससे अंततः दवाओं की सुलभ आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो जाएगी।

आपातकालीन अधिसूचनाओं की वापसी में देरी
कोविड-19 के दौरान जारी अधिसूचना (26 मार्च 2020), जो एक अस्थायी उपाय था, उसे आज भी जारी रखना तर्कसंगत नहीं है। यह नियम औषधि नियम 65 के कड़े प्रावधानों को कमजोर कर रहा है, जिसका फायदा उठाकर डिजिटल प्लेटफॉर्म नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

एआईओसीडी के अध्यक्ष जे. एस. शिंदे और महासचिव राजीव सिंघल ने संयुक्त रूप से कहा, "यह केवल व्यापार का नहीं, बल्कि मरीज की सुरक्षा का मामला है। यदि 20 मई तक सरकार इन मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है, तो हम अनिश्चितकालीन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।"

आगरा रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक 14 को
इधर आगरा रिटेल कैमिस्ट एसोसिएशन की बैठक 14 मई को कार्यालय दिल्ली गेट पर रखी गई है. जिसमें 20 मई की बंदी को लेकर चर्चा की जाएगी. एसोसिएशन का मानना है कि हम दुकानें बंद कर मरीजों को निराश नहीं करेंगे. इसके अलावा नेस्ले कंपनी का रिटेलरों के प्रति दोगली नीति पर भी विचार ओर अन्य कई विचार पर भी बैठक में लाया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: The number of passengers traveling from Kheria Airport to Bengaluru and Mumbai has increased…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर बेंगुलरु फ्लाइट में यात्रियों की संख्या इतनी...

आगरा

Agra: Counterfeit jeans, T-shirts, and shirts from branded companies were being sold inside a showroom in Agra

आगरालीक्स…आगरा में शोरूम के अंदर ब्रांडेड कपनियों के बेचे जा रहे थे...

आगरा

Agra Crime News: Attempted cyber fraud of ₹40,000 against a teacher in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में शिक्षक से 40 हजार की साइबर ठगी की कोशिश. बीएसए...

आगरा

Agra News: A reel was filmed while performing stunts on an auto-rickshaw in Agra; the police issued a challan of ₹5,000

आगरालीक्स…वायरल वीडियो देखें, आगरा में आटो पर स्टंट करते हुए बनाई रील....

error: Content is protected !!