आगरालीक्स…आगरा में दो दिन फिर होगा बारिश वाला मौसम. आज गर्मी के दिखे तेवर. तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा…
आगरा में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाए हैं. सुबह से ही आसमान साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली. जिसके कारण तापमान फिर से बढ़ा है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा.मौसम विभाग के अनुसार आगरा में फिर से बारिश के आसार हैं. 13 और 14 मई को दो दिन बारिश वाला मौसम रह सकता है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 10/05/26) 38.5
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 10/05/26) 23.4
Departure from Normal(oC) -2.8