Sunday , 21 June 2026
Home बिगलीक्स NEET UG Re Exam 2026 : Easy questions of Biology, Chemistry & Physics tough, Reaction of Aspirants in Agra
बिगलीक्स

NEET UG Re Exam 2026 : Easy questions of Biology, Chemistry & Physics tough, Reaction of Aspirants in Agra

28

आगरालीक्स…नीट यूजी री एग्जाम में बायोलॉली के प्रश्नों से खिले चेहरे, केमिस्ट्री के प्रश्नों से छूटा पसीना, आगरा में 9 प्रतिशत छात्र रहे अनुपस्थित। 535 से 550 के बीच रह सकती है कटआफ…. जानें
आगरा में 20 केंद्रों पर नीट यूजी पुनर्परीक्षा 2026 दोपहर दो बजे से शुरू हुई, केंद्रों पर सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक छात्रों को प्रवेश दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच 20 केंद्रों पर परीक्षा हुई, 9688 छात्रों को परीक्षा में शामिल होना था इसमें से 860 छात्र अनुपस्थित रहे। नीट यूजी री एग्जाम में 8828 छात्र शामिल हुए।


180 प्रश्नों के देनें थे उत्तर, बायोलॉजी के प्रश्न रहे आसान
नीट यूजी पुनर्परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई है, परीक्षा 5.15 बजे तक चलेगी। सवा तीन घंटे की परीक्षा में छात्रों को 180 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। इसमें फिजिक्स और कैमिस्ट्री के 45 45 प्रश्न हैं और जीव विज्ञान के 90 प्रश्न हैं। एक प्रश्न के चार अंक हैं, जबकि एक गलत उत्तर देने पर एक अंक कम हो जाएगा। इस तरह 720 अंक का प्रश्न पत्र है। आरवी एकेडमी विभव नगर के निदेशक डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि बायोलॉजी के प्रश्न आसान रहे, जिन छात्रों के बेसिक अच्छे थे उनको बायोलॉजी के प्रश्नों के उत्तर देने में कोई समस्या नहीं आई। केमिस्ट्री के प्रश्न ज्यादा टफ थे इसमें छात्रों को परेशानी हुई। फिजिक्स के प्रश्न भी टफ रहे।

535 से 550 तक रह सकती है कटआफ
बॉयोलॉजी का प्रश्न आसान होने और फिजिक्स और कैमिस्ट्री के प्रश्न टफ होने के्र कारण छात्रों ओर पेरेंट्स के बीच यह जानने को लेकर उत्सुकता है कि आखिर इस बार सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने अंक जरूरी होंगे. एक्सपर्ट की राय के अनुसार इस बार 535 से 550 के बीच कटआफ रह सकती है।


तीन लेयर की सुरक्षा के बीच हुई परीक्षा
आगरा सहित देश भर में तीन लेयर की सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई। परीक्षा के बाद सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिकाओं को ले जाया गया, पैरामेलि​ट्री फोर्स भी तैनात रही। नीट यूजी की परीक्षा में देश भर से 22 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हो रही है। हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: West Delhi Businessman Found dead in Hotel Room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में दिल्ली के कारोबारी ने होटल के कमरे में...

बिगलीक्स

Agra Live News: Young man shoots himself in hotel room in Agra…#agranews

आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के कमरे में युवक ने खुद को मारी...

बिगलीक्स

Agra Live News: NEET UG Re Exam at 20 Centers in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 20 केंद्रों पर नीट यूजी पुनर्परीक्षा चल रही...

बिगलीक्स

Agra Live News: EV charging station on Main road of Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के अब हर प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक कार, स्कूटी,...

error: Content is protected !!