Wednesday , 2 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra Live News: Passersby were served plenty of chilled sherbet on Ganga Dussehra in Agra…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra Live News: Passersby were served plenty of chilled sherbet on Ganga Dussehra in Agra…#agranews

173

आगरालीक्स…आगरा में गंगा दशहरा पर राहगीरों को खूब पिलाया गया ठंडा शरबत. कमला नगर में श्रीबांकेबिहारी सत्संग समिति सहित शहर में जगह—जगह लोगों ने की सेवा.

बुधवार को गंगा दशहरा के अवसर पर शहर में जगह जगह राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया गया. श्री बांके बिहारी सत्संग समिति (रजि.) ने कमला नगर पानी की टंकी चौराहे पर गंगा दशहरा के पावन अवसर पर भीषण गर्मी में सफर कर रहे राहगीरों, चालकों और गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं को रोक-रोककर ठंडा और मीठा शरबत पिलाया गया। ठंडे शरबत का सेवन कर लोगों को चिलचिलाती धूप से काफी राहत मिली। इस दौरान श्रद्धालुओं ने समिति के सभी सदस्यों के इस प्रयास की सराहना की।

महामंत्री प्रदीप मित्तल ने बताया कि सनातन धर्म में गंगा दशहरा के दिन दान-पुण्य और जल सेवा का विशेष महत्व माना गया है। अध्यक्ष नीरज अग्रवाल ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि पर मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, और इस दिन जल सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम माना जाता है। इस मौके पर समिति के संरक्षक रूपकिशोर बंसल, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, संयोजक दीपेश अग्रवाल, बनवारीलाल अग्रवाल और संदीप मित्तल, राकेश सिंघल, एबी गुप्ता, प्रभुदयाल सिंह, अजय अग्रवाल, सुशील कुमार सिंह, गौरव बिंदल, संजीव अग्रवाल, मीडिया प्रभारी रूपेश अग्रवाल और अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से लोगों को जलपान कराया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Weather: Heavy rain likely in Agra; Meteorological Department issues yellow alert

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के आसार. मौसम विभाग ने जारी किया यलो...

टॉप न्यूज़

Agra News: The 18th Sri Krishna Janmashtami Festival has begun at the Mahalakshmi Temple in Balkeshwar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के महालक्ष्मी मंदिर बल्केश्वर में शुरू हआ 18वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव....

टॉप न्यूज़

Janmashtami 2026: A rare, auspicious alignment reminiscent of the Dwapara Yuga marks this year’s Shri Krishna Janmashtami

आगरालीक्स…इस बार की श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर द्वापर युग जैसा दुर्लभ महासंयोग. एक...

टॉप न्यूज़

Agra News: Young man lies on railway tracks with wife and children in Agra; police rescue them in time…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात को युवक ने अपनी पत्नी और दो छोटे—छोटे बच्चों...

error: Content is protected !!