आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आठ दिन में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़े, सुबह सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी, आगरा में पेट्रोल 100 रुपये के करीब पहुंचा
देश भर में 15 मई को डीजल और पेट्रोल के रेट तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए थे इसके बाद 19 मई को यानी चार दिन बाद दूसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट एक रुपये प्रति लीटर से कम बढ़ाए गए। इसी क्रम में आठवें दिन तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं।
कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में सबसे महंगा पेट्रोल
शनिवार सुबह पेट्रोल के रेट 87 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए जबकि डीजल के रेट 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। देश भर में सबसे महंगा पेट्रोल कोलकाता में 110.64 रुपये प्रति लीटर है जबकि मुंबई में 108.49, चेन्रई में 105.31 रुपये और दिल्ली में 99.51 रुपये प्रति लीटर डीजल है।
आगरा में पेट्रोल डीजल
आगरा में पेट्रोल पंप 374 (आईओसी 206, एचपी 75, बीपीसीएल 64, नायरा 17 और जियो 12)
पेट्रोल के रेट 15 मई से पहले, 15 मई के बाद और 19 मई और अब 23 मई को
पेट्रोल के रेट 94.55 रुपये, 97.77 रुपये प्रति लीटर और अब 98.56 रुपये अब 99 .43 रुपये
डीजल के रेट 87.59 रुपये, 90.67 रुपये प्रति लीटर और अब 91.56 अब 92 .47 रुपये