आगरालीक्स …Agra News: आगरा में डेटिंग एप से दोस्ती करने के बाद समलैंगिक युवक को होटल में बुलाया, इसके बाद जमकर हंगामा, बंधक बनाया। ( Agra Live News: Gay youth beaten in hotel, Rs 14000 transfer from account )
समलैंगिक शादीशुदा युवक की डेटिंग एप से समलैंगिक युवक से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातें होने लगी, 19 मई को समलैगिंक युवक को उसके दोस्त ने ताजगंज क्षेत्र के एक होटल में बुलाया, युवक शाम को होटल पहुंचा।
पिटाई लगाई, 14 हजार रुपये वसूली
समलैंगिक युवक होटल पहुंचा, होटल के कमरे में पहुंचा तो वहां चार लोग थे, इसे देख युवक घबरा गया, उसका विवाद हुआ। आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की, उसे बंधक बना लिया और बदनाम करने की बात करते हुए पैसे मांगे। युवक ने अपनी पत्नी से 14 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर करा दिया, इसके बाद युवक को छोड़ा।
समलैंगिक युवक के परिचित से भी वसूले रुपये
20 मई को समलैंगिक युवक के परिचित से भी उन्हीं युवकों ने इसी तरह से 4900 रुपये वसूल लिए उसने 112 नंबर पर कॉल की। गुरुवार रात को पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, हरकत में आई पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ लिया है, डीसीपी सिटी का मीडिया से कहना है कि पूरा गिरोह पकड़ा गया है उससे पूछताछ की जा रही है।