आगरालीक्स…आगरा के बटेश्वर में बीच में से टूटा पीपा पुल. पीपा पुल से स्टीमर ले जा रही थी दो हाइड्रा मशीन. अधिक भार से पीआ और गार्डर टूटा..यमुना में गिरी हाइड्रा मशीन
आगरा के बाह स्थित अैश्वर और कल्याणपुर भरतार के बीच यमुना नदी पर बना पीपाा पुल बुधवार को बीच में से टूट गया. पीपा पुल से दो हाइड्रा मशीनों के जरिए स्टीमर को नदी के एक पार से दूसरी पार ले जाया जा रहा था. भारत अधिक होने से पीपा ओर गार्डर टूट गया. एक हाइड्रा मशीन भी यमुना में गिर गई. इससे हाइड्र मशीन चालक भी गिर गया हालांकि उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. आवागामन हुआ प्रभावितहादसे के समय मौके पर अफरातफरी मच गई. हालांकि गनमीत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई. इधर पीपा का पुल टूटने से बटेश्वर और कल्याणपुर भरतार सहित आसपास के कई गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया. इसके कारण ग्रामीणों को दूर—दूर से कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है. सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और संबधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुल का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया गया. फिलहाल पुल पर आवागमन रोक दिया गया है. जल्द ही इसे दुरुस्त करने की तैयारी की जा रही है.