आगरालीक्स…बड़ा हादसा, आगरा के ताजगंज के पक्की सराय में मकान का छज्जा गिरा. नीचे खेल रहे एक बच्चे सहित दो की मौत की सूचना
आगरा के थाना ताजगंज स्थित पक्की सराय में बड़ी घटना हुई है. यहां एक मकान का छज्जा गिरने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत की सूचना है. हादसा मदीना वाली गली में हुआ है. यहां एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा है. बुधवार शाम को अचानक मकान का छज्जा नीचे गिर गया. गली में खेल रहे एक मासूम बच्चे सहित तीन लोग इसके मलबे में बुरी तरह से दब गए. इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. हादसे में 13 साल के एक मासूम बच्चे फैसल सहित दो लोगों की मौत् हुई है. वहीं एक व्यक्ति घायल है. उसे अस्पताल भेजा गया है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.