आगरालीक्स…Agra News: आगरा में कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के लिए तैयारी में जुटी अधिकारी। सड़क से लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। दो और मंत्री रहेंगे साथ।
आगरा में सीएम योगी आदित्यनाथ 23 जून को दोपहर 12.30 बजे आ जाएंगे। वे मंडलायुक्त कार्यालय में लोक निर्माण विभाग के सड़क सहित अन्य कार्यों की समीक्षा करेंगे साथ ही आने वाले समय में शुरू होने वाले कार्यों की जानकारी लेंगे। आगरा मंडल की समीक्षा बैठक करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की भी समीक्षा करेंगे। उनके साथ पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह और राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग ब्रजेश सिंह होंगे।
डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
सीएम योगी की समीक्षा बैठक को देखते हुए सोमवार को डीएम मनीष बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सुरक्षा व्यवस्था, रूट चार्ट, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, स्वच्छता और विद्युत आपूर्ति की बिंदुवार समीक्षा की तथा संबंधित को दिशा निर्देश दिये तथा मंडलायुक्त सभागार, सर्किट हाउस आदि का मौके पर निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं को पूर्ण करने को निर्देशित किया। डीएम मनीष बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के आगमन पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम जनता को असुविधा न हो, ट्रैफिक व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। बैठक स्थल पर चिकित्सा दल, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को निर्देश दिए।