आगरालीक्स …Agra News: आगरा की पॉश कॉलोनी में बाइकर्स गैंग ने कारोबारी की पत्नी से पर्स लूटा, सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस। ( Agra Live News: Purse Snatching from Businessman wife in Kamla Nagar Agra)
आगरा के नटराजपुरम, कमला नगर में सोल करोबारी संजय जैन रहते हैं, उनकी पत्नी मंजुल जैन सोमवार को अपनी फ्रेंड कविता के साथ कमला नगर बाजार में खरीदारी करने के लिए गईं थी। खरीदारी करने के बाद रात आठ बजे मंजुल जैन और कविता पैदल पैदल अपने घर जा रहीं थीं। शालीमार एन्क्लेव के पास पीछे से बाइक पर बदमाश आए और मंजुल जैन के हाथ से पर्स छीन लिया, अचानक से पर्स पर झपटटा मारने से वे घबरा गईं, जब पर्स को लूट कर बाइक सवार बदमाशों को देखा तो शोर मचा दिया।
बाइक सवारों का लोगों ने किया पीछा, खाली पर्स और मोबाइल मिला
बाइक सवारों का स्थानीय लोगों ने पीछा किया लेकिन वे भाग गए। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंच गया, आस पास के सीसीटीवी खंगाले गए, पुलिस को कुछ दूरी पर पर्स मिल गया। पर्स में पांच हजार रुपये और मोबाइल था, पुलिस को मिले पर्स में मोबाइल मिला है लेकिन पैसे नहीं थे। पुलिस जांच में जुटी हुई है।