आगरालीक्स…Agra News: आगरा के लेडी लायल जिला महिला अस्पताल में नवजात बेटे को एक व्यापारी को बेचने के लिए सौदा किया गया, दादी दादा ने हेल्प लाइन नंबर पर सूचना दे दी। चाइल्ड लाइन की टीम पुलिस के साथ पहुंची और नवजात को अपनी सुरक्षा में ले लिया नवजात को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।
आगरा के शास्त्रीपुरम में रहने वाली महिला को लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को बेटे का जन्म हुआ, दंपती के पहले से एक बेटा है। शनिवार और रविवार की छुटटी थी, इसी दौरान बेटे का कमला नगर के एक व्यापारी से सौदा कर दिया गया। इसकी भनक महिला के नवजात के दादी दादी को लग गई। उन्होंने चाइल्ड लाइन के हेल्प लाइन नंबर 1098 पर सूचना दे दी।
ढ़ाई लाख रुपये में किया गया सौपा
चाइड लाइन की टीम पुलिस के साथ पहुंच गई, उन्होंने दंपति से जानकारी ली लेकिन उन्होंने बेटे को बेचने की बात से इन्कार कर दिया। जबकि नवजात के दादा दादी का कहना था कि कमला नगर के व्यापारी से 2.50 लाख रुपये में बात हुई थी, बेटा व्यापारी को देने की तैयारी चल रही थी लेकिन वह अपने नाती को किसी दूसरे घर में जाते हुए नहीं देख सकती। टीम ने दंपती से नवजात को ले लिया उसका मेडिल कराया गया। आज दंपति को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा, बांड भरवाकर, कि बच्चे की पूरी सुरक्षा रखेंगे, इसके बाद दंपती को दिया जाएगा।