आगरालीक्स…आगरा में पालने में बिराजी ब्रज की महारानी राधारानी, पंचामृत से हुए अभिषेक. प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्री ठाकुर मथुराधीश मंदिर में मनाई गई राधाष्टमी.
ब्रज की महारानी राधारानी आज विशेष श्रंगारित होकर पालने में बिराजी। इससे पूर्व प्रातः पंचामृत से विधि विधान व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रादारानी का अभिषेक किया गया। इसके परान्त विशेष श्रंगार कर उन्हें पालने में बैठाया गया, जहां हर भक्त उनकी क झलक पाने और उन्हें झोंटा देने के लिए ललायित था। कुछ ऐसा ही मनोहारी दृष्य आज प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश जी महाराज के मंदिर में नजर आया, जहां पुरुषोत्तम मास के तहत राधाष्टमी का भव्य आयोजन किया गया। जहां हर तरफ राधेरानी के जयकारे गंजायमान थे। यमुना भक्त बृज खंडेलवाल व मंदिरके महन्त नन्दन श्रोत्रिय ने बताया कि आज विशेष रूप से रादारानी के प्रिय अरबी के व्यंजनों से मंदिर में प्रसाद लगाया गया। मंदिर को आज विशेष पीताम्बरी छटा से मोगरे व बेले के पुष्पों से सजाया गया। बताया कि राधारानी श्री कृष्ण की अर्धांगिनी और पुष्टिमार्ग में विशेष रूप से पूजनीय हैं। पुष्टिमार्ग में महाप्रभुजी श्री वल्लभाचार्य श्री राधाजी को स्वामिनीजी कहकर संबोधित करते हैं। संध्या काल में मंदिर में बधाईयां गाई गईं। डोलक और मंजीरे की स्वरलहरियों पर कीर्तन में भक्त जन भक्ति में खूब झूमें। इसके उपरान्त पलना दर्शन, विशेष आरती और मनोरथ (ठाकुरजी की सेवा-सुख के लिए विशेष आयोजन) किया गया। मंदिर में आज संगीत, भजन, कथा और भक्ति-भाव से भरा माहौल रहता था। इस अवसर पर मुख्य रूप से जुगल श्रोत्रिय, रतन वार्ष्णये, संगीता, अतुल, अनुराधा, दीपेश, तान्या, कृष्णा, श्रीविक, प्रशान्त भारद्वाज, राजेश शर्मा, तपस्या शर्मा, अपाला शर्मा, सूर्य श्रोत्रिय, पूजा सिंघल, अंकुर, रिंकी, आदि उपस्थित थे।