आगरालीक्स…आगरा में आंधी—तूफान के साथ आई बारिश. कई जगह पेड़ और होर्डिंग भी गिरे. मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत. जानें आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
आगरा में आंधी तूफान और और बारिश ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया है. दो दिन पहले जहां लोग भीषण गर्मी से परेशान थे और तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था, उससे लोगों को राहत मिली है. बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुबह से ही काले घने बादलों का डेरा आगरा के आसमान में लगा रहा. रात को बारिश के साथ ओले भी गिरे. सुबह भी बारिश हुई.कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिरे
आगरा में दोपहर को आई तेज आंधी के कारण कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिरने की सूचना मिली है. बारिश भी हुई है जिससे मौसम ठंडा हो गया. इसका असर तापमान पर हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.9 प्रतिशत दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि दो दिन मौसम साफ रह सकता है. इसके बाद फिर से बारिश का क्रम शुरू होगा.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 30/04/26) 38.9
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 30/04/26) 22.6
Departure from Normal(oC) -1.2