आगरालीक्स …Agra News: आगरा में दयालबाग से खंदौली के लिए यमुना पर बने पैंटून पुल का बुरा हाल, एक महीने में ही पुल से स्लीपर हटे, एप्रोच रोड की प्लेटस धंसी, गड्ढे में फंस रहे वाहन। एक करोड़ से बना है पुल। ( Agra Live News: Rs 1 crore Pantoon Bridge on Yamuna approach road damage )
आगरा में दयालबाग के पोइया घाट से खंदौली में टेढ़ी बगिया से आगे आगरा हाथरस रोड पर बिजलीघर तक 10 मिनट में पहुंचने के लिए यमुना पर एक महीने पहले पैंटून पुल बनाया गया। 550 मीटर लंबे पुल को लोक निर्माण विभाग द्वारा एक करोड़ से बनाया गया। इससे वाहन चालक जाम से बच रहे हैं और 30 से 45 मिनट का रास्ता 10 से 15 मिनट में पूरा हो रहा है लेकिन वाहनों का दबाव बढ़ते ही पैंटून पुल का बुरा हाल हो गया है।
फंस रहे वाहन, लगाना पड़ रहा धक्का
दयालबाग की तरफ से पैंटून पुल तक जाने के लिए एप्रोच रोड पर प्लेटस डाली गईं हैं, पुल पर स्लीपर लगाए गए हैं ये हट गए हैं। वहीं, खंदौली की तरफ बालू में लोहे की प्लेटस डाली गईं जिससे होकर कार और बाइक निकल सकें लेकिन ये भी धंस गई हैं ओर गड्ढे हो गए हैं। इसमें कार और बाइक फंस रही हैं लोगों को धक्का लगाना पड़ रहा है।