आगरालीक्स …Agra News: सतर्क रहें, आगरा में फेसबुक पर महिला की आईडी से विपणन निरीक्षक को जाल में फंसाकर 2.06 करोड़ ठगे, स्टांप मुंशी को डिजिटल अरेस्ट कर 11 लाख की ठगी। ( Agra Live News: Rs 2.06 Crore swindled out for investment in cryptocurrency)
आगरा के मुन्ना पैलेस कॉलोनी देवरी रोड के रहने वाले तेज प्रकाश खाद्य एवं रसद विभाग में विपणन अधिकारी हैं। पुलिस को बताया कि नौ अगस्त 2025 को फेसबुक पर निधि शर्मा नाम की एक आईडी से संदेश आया, निधि ने खुद को पश्चिम बंगाल की रहने वाली बताया, मैसेंजर पर बातचीत के बाद वाटस एप पर बात करने लगी, क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग में मुनाफा होने की बात कही।
8 महीने में 2.06 करोड़ रुपये ठगे
विपणन निरीक्षक अगम तेज प्रकाश को क्रिप्टो करेंसी के बाउचार दिखाकर रकम जमा कराई गई, इसके बाद ट्रस्ट काइन ट्रेडिंग नाम के वाटस एप ग्रुप से जोड़ दिया गया और ट्रेडिंग कराई गई। इस दौरान मुनाफा भी दिखाया जिससे भरोसा हो सके।क्रिप्टोकरेंसी में 1.42 करोड़ रुपये का लाभ दर्शाया गया लेकिन रकम को विड्राल करने में बाधाएं बताई जाने लगीं। आठ महीने में 2.06 करोड़ रुपये विभिन्न एकाउंट में जमा कराए गए, अप्रैल से आरोपियों ने उनसे संपर्क बंद कर दिया।
डिजिटल अरेस्ट कर 11 लाख की ठगी
राधा नगर सिकंदरा के रहने वाले वीरेश कुमार गोयल स्टांप वेंटर के पास मुंशी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को उनके पास सुबह नौ बजे अज्ञात नंबर से कॉल आई, सीबीआई अधिकारी बताकर बात की, उनके नाम से मुंबई ब्रांद्रा में ई सिम जारी होने और केनरा बैंक में खाता खोले जाने की जानकारी दी गई। कहा कि सिम का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में किया गया है। खाते से आतंकियों को रकम भेजे जाने का आरोप लगाते हुए तीन दिन में डिटिजल अरेस्ट कर तीन दिन में 11 लाख रुपये जमा करा लिए गए। डीसीपी साइबर क्राइम, आदित्य कुमार का कहना है कि बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।