आगरालीक्स…आगरा में साइंटिफिक मेट्रोपॉलिस पैथोलॉजी ने लगाया हैल्थ कैम्प. 180 लोगों ने कराई जांच. 80 प्रतिशत लोगों में फैट मास बढ़ा मिला. मसल मास भी कम…
Scientific Metropolis Pathology Pvt. Ltd. द्वारा आयोजित हेल्थ कैंप में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कैंप में कुल 180 लोगों ने अपने स्वास्थ्य परीक्षण कराए, जिनमें से लगभग 80% लोगों में फैट मास बढ़ा हुआ पाया गया, साथ ही उनका मसल मास भी कम दर्ज किया गया। यह आंकड़े वर्तमान जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती लापरवाही को दर्शाते हैं।संस्था द्वारा पहली बार आगरा में वाइटल टेस्ट (Vital Fat Check) के साथ फुल बॉडी चेक-अप की यह विशेष पहल शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने शरीर में फैट और मसल बैलेंस की सही जानकारी देना और समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। संस्था के प्रतिनिधियों के अनुसार, इस तरह के हेल्थ कैंप अब नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे। जुलाई माह तक प्रत्येक शनिवार और रविवार को ऐसे कैंप आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें और अपने स्वास्थ्य की समय पर जांच करवा सकें।